फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif says I want everyone to attend my wedding

सलमान खान को भी शादी में बुलाएंगी कैटरीना कैफ!

Mon, 17 Aug 2015 08:57 AM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif says I want everyone to attend my wedding

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की शादी को लेकर लगातार खबरें आती रहती है। अब इस पर कैटरीना ने भी अपनी बात कही है। कैटरीना की बात से लगता है कि वो बॉलीवुड के अपने पुराने दोस्तों को भी शादी में बुलाना चाहती हैं। जिससे ये सवाल उठता है कि क्या वो सलमान को भी न्यौता देंगी।

विज्ञापन


हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, अपनी शादी पर बात करते हुए कैटरीना ने कहा कि वो छुपाकर शादी नहीं करेंगी। उन्होने तो यहां तक कहा कि वो चाहती हैं कि उनकी शादी में दुनिया का हर शख्स आए।
विज्ञापन


कैटरीना के ये कहने के बाद कि वो दुनिया के हर शख्स को देखना चाहती हैं, सवाल ये है कि क्या वो सलमान को भी अपनी शादी में बुलाना चाहती है। या फिर जिस दुनिया की बात वो कर रही हैं उसमें बॉलीवुड के कुछ लोग नहीं आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अभी मैं और रणबीर करियर पर ध्यान दे रहे हैं'

Katrina Kaif says I want everyone to attend my wedding

कैटरीना अपनी शादी में सारी दुनिया को बुलाना चाहती हैं। लेकिन वो शादी कब कर रही हैं, इसको लेकर वो खुद ही नहीं जानती। वो शादी कब कर रही हैं। इस सवाल पर कैटरीना का कहना है, कि अभी मैं और रणबीर दोनों करियर पर ध्यान दे रहे हैं। इसलिए शादी की बात पर अभी कोई फैसला नहीं हो सका है।

रणबीर और कैट की शादी को लेकर लगातार खबरे सुनने को मिल रही हैं। कुछ दिन पहले रणबीर ने कहा था कि वो रोका की रस्म नहीं करेंगे बल्कि साधे शादी करेंगे। इस बयान के बाद माना जा रहा था, कि जल्दी ही दोनों शादी कर लेंगे।

लेकिन इसके बाद दोनों ने ही कहा कि वो अभी करियर पर ज्यादा ध्यान लगाना चाहते हैं। इसलिए दोनों की शादी पर कुछ साफ नहीं हो पा रहा है। हालांकि दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी संजीदा हैं, यहां तक कि हाल ही में कैट ने रणबीर के करियर के लिए पूजा भी कराई थी।

हर नई फिल्म के साथ डर तो लगता है

Katrina Kaif says I want everyone to attend my wedding

फिल्मों पर कमाई के बढ़ते दबाव को कैटरीना भी महसूस करती हैं। उनका कहना है कि हर फिल्म के साथ आपका इम्तिहान होता है। कैट के अनुसार हर फिल्म एक नई चुनौती होती है। कैटरीना इस समय बॉलीवुड की सबसे कामयाब हीरोइनों में हैं। उनकी फिल्मों ने जबर्दस्त कमाई की है।

कैटरीना की पिछली तीन फिल्में शाहरुख के साथ जब तक है जान (2012), आमिर के साथ धूम-3 (2013) और पिछले साल ऋतिक के साथ बैंग-बैंग रही हैं। तीनों ही फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस समय कैटरीना सैफ के साथ आने वाली फिल्म 'फैंटम' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फैंटम 27 नवंबर को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed