फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina denied to engagement of ranbir Kapoor

कैटरीना ने रणबीर कपूर से सगाई की खबरों को नकारा

Thu, 15 Jan 2015 04:18 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
Katrina denied to engagement of ranbir Kapoor

अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ हुई अपनी सगाई की खबरों का खंडन कर दिया है। कैटरीना के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा है कि 'लंदन में कटरीना की सगाई नहीं हुई है। इस अफ़वाह में कोई सच्चाई नहीं है।' वहीं दीपिका पादुकोन के रणबीर कपूर से शादी को लेकर किए कमेंट के बाद आई इस खबर से बॉलीवुड सकते में है।

विज्ञापन


मुंबई के एक अख़बार ने कैटरीना कैफ़ के प्रवक्ता के हवाले से यह खबर दी है। अखबार के अनुसार कैटरीना और रणबीर ने लंदन में सगाई जैसी कोई रस्म नहीं निभाई है।
विज्ञापन


अखबार ने कहा है कि कैटरीना और रणबीर ने आज तक मीडिया या अपने दोस्तों के सामने खुल कर इस बात को स्वीकार नहीं किया है कि वो एक साथ हैं। वो दोनों ही अक्सर इस बात पर गुस्सा हो जाते हैं जब कोई उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में बात करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर तब क्यों उड़ी थीं सगाई की अफवाहें?

Katrina denied to engagement of ranbir Kapoor

कैटरीना के प्रवक्ता की ओर से जारी किए गए बयान के बाद बॉलीवुड में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर दोनों स्टार्स की सगाई की अफवाहें क्यों उड़ीं।

अब इसको लेकर खबर है कि इस अफ़वाह का कारण कैटरीना कैफ की एक अंगूठी जो उन्होंने एक कार्यक्रम में पहनी थी, जिसको लेकर कहा जा रहा था कि इसे रणबीर कपूर ने लंदन में सगाई के समारोह में पहनाई हैं।

हालांकि बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की सगाई खबरों का खंडन हो चुका है। खबर थी कि दोनों स्टार्स ने 30 दिसंबर 2014 को लंदन में एक-दूसरे से सगाई कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed