{"_id":"5bf8de7cbdec22413e057adf","slug":"kate-sharma-withdrew-her-complaint-against-filmmaker-subhash-ghai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जांच से परेशान होकर केट शर्मा ने वापस लिया सुभाष घई पर लगाया यौन शोषण का मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जांच से परेशान होकर केट शर्मा ने वापस लिया सुभाष घई पर लगाया यौन शोषण का मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
kate sharma, Subhash Ghai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में मॉडल और एक्ट्रेस केट शर्मा ने बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर सुभाष घई पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में केट शर्मा ने सुभाष घई के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। अब खबर आ रही है कि केट शर्मा ने अपना फैसला बदलते हुए केस वापस ले लिया है।
खबरों की मानें तो केट ने पुलिस को दिए अपने लिखित बयान में कहा है कि जिस तरह से इस मामले में जांच हो रही है उससे वह परेशान हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपनी बीमार मां का ख्याल रखना चाहती हैं और उनके यौन शोषण के आरोप के बाद उनका परिवार काफी परेशान है। लोग मी टू कैंपेन का मजाक उड़ा रहे हैं और ऐसे मामलों में न तो कोई गिरफ्तार हो रहा है और न ही मामला आगे बढ़ रहा है।

केट ने कहा, अगर पुलिस केवल मामले ही दर्ज करेगी तो इस कैंपेन का कोई फायदा नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने भी कहा है कि वह केट शर्मा का बयान दर्ज करना चाहती थी लेकिन उन्होंने केस वापस लेने का फैसला लिया है।
एक्ट्रेस और मॉडल केट शर्मा ने सुभाष घई के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि 6 अगस्त को एक पार्टी के दौरान घई ने उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की थी। सुभाष घई ने अगस्त में उन्हें अपने पास बुलाया और मसाज करने के लिए कहा, इस दौरान वहां 5-6 लोग मौजूद थे। बता दें कि घई ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है।