फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kashmera shah came in rakhi sawant support actress amid adil khan durrani case video goes viral on internet

Rakhi Sawant: राखी-आदिल विवाद में कश्मीरा शाह की एंट्री, बोलीं- मैं आदिल की बैंड बजा दूंगी

Sun, 26 Feb 2023 11:53 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 26 Feb 2023 11:53 AM IST
सार

कश्मीरा शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कश्मीरा आदिल पर भड़कती नजर आईं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं आदिल की बैंड बजा दूंगी...उसकी हिम्मत कैसे हुई राखी के साथ यह सब करने की..?

विज्ञापन
kashmera shah came in rakhi sawant support actress amid adil khan durrani case video goes viral on internet
कश्मीरा शाह, राखी सावंत ,आदिल खान दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। राखी को इस मामले में कई फिल्मी सितारों का सपोर्ट भी मिल रहा है। अब मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह उनके सपोर्ट में उतरी हैं। कश्मीरा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कश्मीरा शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कश्मीरा आदिल पर भड़कती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


राखी के समर्थन में उतरीं कश्मीरा

कश्मीरा वीडियो में राखी का समर्थन करती नजर आ रही हैं और उनके पति आदिल खान दुर्रानी पर जमकर गुस्सा निकाला रही है। एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज देते हुए राखी सावंत के मामले पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि, जब राखी की मां का देहांत हुआ था तो वह उनके पास नहीं जा पाई थी, क्योंकि उस समय कश्मीरा अमेरिका में थी। एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने कहा कि मैं आदिल की बैंड बजा दूंगी...उसकी हिम्मत कैसे हुई राखी के साथ ये सब करने की..? कश्मीरा इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं।

विज्ञापन

आदिल पर यौन शोषण का आरोप

बता दें कि राखी सावंत का पति आदिल खान दुर्रानी के साथ विवाद चल रहा है। राखी ने अपने पति आदिल पर यौन शोषण और मारपीट के आरोप लगाए थे। जिसके बाद से आदिल पुलिस हिरासत में है। राखी को इ मामले में फिल्म इंडस्ट्री से काफी लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, राखी इंसाफ के लिए कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। दरअसल राखी ने आदिल के साथ इसी साल जनवरी में शादी की थी। अब उन्होंने उनपर यौन शोषण, मारपीट और करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Veena Malik Birthday: विवादों से घिरा रहा वीना मलिक का फिल्मी करियर, निर्देशक के साथ लीक हुए प्राइवेट फोटोज
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed