फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan Talks About why Shehzada Postponed Shah Rukh Khan and Pathaan

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने उठाया राज से पर्दा, बताया- क्यों 'शहजादा' की रिलीज में हुई देरी

Sun, 19 Feb 2023 10:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 Feb 2023 10:38 PM IST
सार

 कार्तिक की शहजादा तीन दिनों में उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर सकी है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 19.95 करोड़ का कारोबार किया है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Talks About why Shehzada Postponed Shah Rukh Khan and Pathaan
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिक कार्यन की शहजादा ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर खबर आई थी कि पठान की वजह से शहजादा की रिलीज डेट का टाल  दिया गया है। अब फिल्म में लीड रोल निभाने वाले कार्तिक ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ant-Man Box Office: 'एंट मैन एंड द वास्प- क्वांटोमेनिया' को बॉक्स ऑफिस पर लगा झटका, तीसरे दिन इतना रहा कलेक्शन
विज्ञापन

हाल ही में कार्तिक ने फिल्म की रिलीज डेट टालने पर बात करते हुए कहा, ''यह फैसला निर्माताओं और निर्देशक का था। मैं फैन हूं शाहरुख सर का वैसे भी तो मुझे तो अच्छा ही लगा कि जब ये शिफ्ट करने का फैसला हो रहा था। कार्तिक ने आगे कहा कि मैं किसी को बड़ा या छोटा नहीं कह रहा हूं, लेकिन जो फिल्म पहले से ही चल रही है उसके साथ आना निर्माताओं को सही नहीं लगा। इसलिए फिल्म की रिलीज डेट को एक हफ्ता आगे बढ़ाने का फैसला किया गया, जिसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Shehzada Box Office Collection: छुट्टी वाले दिन भी कमाल नहीं दिखा सकी शहजादा, रविवार को महज इतना रहा कलेक्शन

बता देंं कि कार्तिक की शहजादा तीन दिनों में उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर सकी है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 19.95 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, कार्तिक की इससे पहले रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2  इस फिल्म कहीं ज्यादा आगे थी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी भूल भुलैया 2 ने पहले वीकएंड पर  55.96 करोड़ का कलेक्शन किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस फिल्म के बाद जल्द ही सत्य प्रेम की कथा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह कैप्टन इंडिया और आशिकी 3 में भी लीड रोल निभाते दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed