फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan Shares a video of massive crowd cheers for him in USA says pardes me desh wali feeling

Kartik Aaryan: अमेरिका के डैलस में होली मनाने पहुंचे कार्तिक आर्यन, कहा- परदेस में देश वाली फीलिंग आ रही है

Sun, 05 Mar 2023 09:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 05 Mar 2023 09:22 PM IST
सार

कार्तिक ने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अमेरिका में होली का त्योहार मनाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Shares a video of massive crowd cheers for him in USA says pardes me desh wali feeling
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई है और दर्शकों द्वारा भी ज्यादा पसंद नहीं की गई है। अब हाल ही में, कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिका में फैंस की भीड़ के बीच नजर आ रहे हैं। फैंस कार्तिक की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Kartik Aaryan Shares a video of massive crowd cheers for him in USA says pardes me desh wali feeling
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

डैलस में भी थिरकते नजर आए कार्तिक
कार्तिक ने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अमेरिका में होली का त्योहार मनाते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने उस कार्यक्रम का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कार के ऊपर फैंस की भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह भूल भुलैया 2 के गाने पर थिरकते और उसका हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वह फैंस के साथ हाथ मिलाते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, 'परदेस में देश वाली फीलिंग आ रही है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Aaryan Shares a video of massive crowd cheers for him in USA says pardes me desh wali feeling
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media


यूजर्स दे रहे हैं बधाई
कार्तिक का यह वीडियो उनके फैन पेज पर भी अपलोड की गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उनके फैन ने लिखा,  ‘मिलियन हार्ट्स के शहजादा डैलस के 8000 फैंस के साथ प्री होली का त्योहार मना रहे हैं।’ कार्तिक की इस वीडियो पर फैंस अपना खूब प्यार मिल लूटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैन तुम पर बहुत गर्व है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक को मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार और सम्मान।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अब डैलस वालों के दिल चुरा लिए हो तो हमारे साथ होली खेलने आ जाओ वापस।’

Drew Sidora-Ralph: शादी के नौ साल बाद ड्रू सिडोरा-राल्फ पिटमैन ने लिया तलाक का फैसला, कपल ने दायर की याचिका

विज्ञापन

Kartik Aaryan Shares a video of massive crowd cheers for him in USA says pardes me desh wali feeling
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया


इन फिल्मों में आएंगे नजर
आपको बता दें कि कार्तिक की हालिया फिल्म ‘शहजादा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसके बाद कार्तिक अपनी अगली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग में बिजी हैं। यही नहीं, आगे कार्तिक ‘भूल भुलैया 3’ में भी नजर आने वाले हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed