फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan Share his photo on New Year 2024 Wrote Ready to embrace 2024 with open arms

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने खुली बाहों के साथ किया नए साल का स्वागत, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

Mon, 01 Jan 2024 11:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 01 Jan 2024 11:03 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए फोटो में कार्तिक समंदर के किनारे धूप में बांहें फैलाए खड़े हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, '' खुली बाहों के साथ 2024 को गले लगाने के लिए तैयार।'' 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Share his photo on New Year 2024 Wrote Ready to embrace 2024 with open arms
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिक आर्यन के लिए 2023 काफी अच्छा रहा। अब अभिनेता उम्मीद जता रहे हैं कि नया साल भी उनके लिए शानदार साबित हो। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर के साथ फैंस को नव वर्ष की बधाई दी है। 

विज्ञापन

Shreyas Talpade: श्रेयस को मिली शूटिंग शुरू करने की इजाजत, 'वेलकम टू द जंगल' से पहले इस फिल्म का श्रीगणेश

विज्ञापन

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए फोटो में कार्तिक समंदर के किनारे धूप में बांहें फैलाए खड़े हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, '' खुली बाहों के साथ 2024 को गले लगाने के लिए तैयार।'' 2011 की फिल्म प्यार का पंचनामा से अपनी शुरुआत करते हुए कार्तिक ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। सोनू के टीटू की स्वीटी, पति पत्नी और वो, सत्य प्रेम की कथा, धमाका और फ्रेडी में अपनी अदाकारी से कार्तिक ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।
New Year 2024: दूसरों की मुस्कान बनने में ही असली कामयाबी, अदा शर्मा ने दी ‘अमर उजाला’ के पाठकों को शुभकामनाएं

इन फिल्मों में आएंगे नजर

कार्तिक आर्यन आखिरी बार सत्यप्रेम की कथा में नजर आए थे। उन्होंने कियारा आडवाणी के साथ  इस फिल्म में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। अभिनेता अब अपनी आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर इस समय काफी चर्चा में हैं। वे निर्देशक कबीर खान के साथ मिलकर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कटरीना कैफ और श्रद्धा कपूर भी हैं। इसके 14 जून 2024 को रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, कार्तिक के पास भूल भुलैया 3, आशिकी 3 और कैप्टन इंडिया जैसी फिल्में भी हैं।
Ayushmann Khurrana: भविष्य में अकादमी पुरस्कार के सपने देख रहे हैं आयुष्मान, नए साल के पोस्ट से दिया यह संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed