फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan And Karan Johar Dharma Production Upcoming Film Naagzilla Trolled

Film Naagzilla: कार्तिक आर्यन-धर्मा प्रोडक्शन ‘नागजिला’ के लिए हुए ट्राेल, जानिए यूजर्स ने क्या कहा?

Tue, 22 Apr 2025 04:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 22 Apr 2025 04:17 PM IST
सार

करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म ‘नागजिला’ में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। क्या है इस ट्रोलिंग की वजह, जानिए?

विज्ञापन
Kartik Aaryan And Karan Johar Dharma Production Upcoming Film Naagzilla Trolled
फिल्म 'नागजिला' में कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies

विस्तार

हाल ही में करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘नागजिला’ का लुक जारी किया। इसमें कार्तिक आर्यन एक इच्छाधारी नाग बनने वाले हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोलिंग शुरू कर दी। जानिए, क्या रहा फिल्म को लेकर यूजर्स का रिएक्शन। 

विज्ञापन
Trending Videos

एकता कपूर की ‘नागिन’ का असर
फिल्म ‘नागजिला’ के पहले लुक में एक गुफा में कई सांप नजर आ रहे हैं, उनके बीच में पीठ किए कार्तिक आर्यन खड़े हैं। फिर अचानक वह भी नाग के रूप में बदलते हुए नजर आते हैं। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अजब-गजब रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर कहती हैं, ‘ये क्या बना दिया? लगता है कि धर्मा प्रोडक्शन वालों पर एकता कपूर का असर हो गया।’ दरअसल, टीवी पर एकता कपूर ने एक सीरियल ‘नागिन’ बनाया था, जिसमें एक इच्छाधारी नागिन की कहानी थी। इस सीरियल के कई सीजन बन चुके हैं। अब बड़े पर्दे पर कार्तिक आर्यन भी इच्छाधारी नाग बनेंगे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्स्ट लुक को बकवास बताया 
कई यूजर ने फिल्म ‘नागजिला’ के पहले लुक को बकवास बताया। एक यूजर तो लिखता है, ‘दुनिया खत्म होने वाली है?’ वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘इससे अच्छा नागराज ही बना लेते।’ नागराज एक पॉपुलर कॉर्टून कैरेक्टर है, जो 90 के दशक में काफी मशहूर हुआ था। एक और यूजर लिखता है, ‘मुझे क्लासिक बॉलीवुड फिल्में याद आती हैं, जिनमें अच्छी कहानियां और गाने होते थे। आजकल ऐसी फिल्में बन नहीं रही हैं।’ 

विज्ञापन

कुछ यूजर्स ने फिल्म को सराहा 
ऐसा नहीं है कि सभी सोशल मीडिया यूजर्स को फिल्म ‘नागजिला’ का पहला लुक बेकार लगा है। कई यूजर्स ने इसे सराहा भी है, कार्तिक आर्यन को इच्छाधारी नाग के तौर पर पसंद किया है। यह फिल्म अगले साल 14 अगस्त को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed