नो मेकअप लुक: करिश्मा कपूर ने साझा की तस्वीर, 90 के दशक की इस सुपरहिट हीरोइन के दीवाने हुए फैंस
- नो मेकअप लुक में नजर आईं करिश्मा कपूर
- फैंस से लेकर सेलेब्स तक हुए दीवाने
- पोस्ट के कैप्शन में लोलो ने लिखी दिलचस्प बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायरल हो रही करिश्मा की ये तस्वीर
हालांकि करिश्मा कपूर ने अपनी इस तस्वीर के जरिए बता दिया कि वो बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत लग सकती हैं। इन दिनों लॉकडाउन में बहुत सी अभिनेत्रियों की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जहां वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। खुद करीना भी अपनी नो मेकअप लुक वाली तस्वीर साझा कर चुकी हैं। वहीं इस तस्वीर के साथ करिश्मा ने कैप्शन में बेहद शानदार बात लिखी है। करिश्मा ने लिखा, 'हर एक दिन आपको बेहतर होने का अवसर देता है, कुछ बेहतर करने का और एक उम्मीद का कि अच्छा समय आएगा। सकारात्मक रहिए और खुश होना चुनिए'। इसके साथ उन्होंने यैलो दिल वाली इमोजी पोस्ट की है।
अब करिश्मा की इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स भी प्यार लुटा रहे हैं। पुनित मल्होत्रा ने लिखा, 'दिल तो पागल है की तरफ से, साथ ही उन्होंने ढेर सारे थंब्स अप आइकन पोस्ट किए। वहीं पूनम ने फायर इमोजी पोस्ट किया। करिश्मा को चाहने वाले उनके फैंस भी जमकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले करिश्मा ने अपनी बहन करीना और मां बबीता के साथ भी एक तस्वीर साझा की थी जो फैंस के बीच काफी वायरल हुई थी।
करिश्मा कपूर 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने 'दिल तो पागल है', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हम साथ साथ हैं', 'हसीना मान जाएगी', 'कुली नंबर वन', 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नंबर वन', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'जुबैदा', जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट मानी जाती थी। दोनों ने करीब 7 फिल्मों में साथ किया था जिनमें ज्यादातर सुपरहिट रहीं थीं। बतौर लीड कलाकार आखिरी बार वो 'डेंजरस इश्क' में नजर आईं थीं वहीं साल 2018 में वो आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस दी थी।