पाकिस्तान जाने का कई बार मन हुआ: करीना कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना से बीबीसी ने फिल्म "बजरंगी भाईजान" की कहानी के बारे में पूछा जो पाकिस्तान से जुडी हुई हैं। इस पर करीना कहती हैं, "मेरा पाकिस्तान जाने का बहुत बार मन हुआ, लाहौर से बुलावा भी कई बार आया है
करीना कहती हैं क्योंकि सैफ का पूरा परिवार पाकिस्तान में है तो मैं जरुर जाना चाहती हूं। खास कर के खाने के लिए। क्योंकि जिस तरह का खाना पाकिस्तान में मिलता है मैं उसकी शौकीन हूं और जब भी मेरा और सैफ का प्लान बनेगा हम जरूर जाएंगे।"
"दिल धड़कने दो" के हाथ से निकलने का है अफसोस
करीना को कई फिल्मों के ऑफर आते रहे लेकिन करीना ज्यादातर फिल्मों के लिए ना कहती रही लेकिन जब वो फिल्म कामयाब हुई तो क्या अफसोस रहा? ऐसी फिल्मों में से एक हाल ही में रिलीज "दिल धड़कने दो" शामिल है। इसमें जोया अख्तर की पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा नहीं करीना थी।
इस पर करीना कहती हैं,"जो फिल्में मैने मना की हैं उनके पीछे कोई न कोई वजह थी और मुझे कभी कोई अफसोस भी नहीं हुआ। लेकिन हां जोया के साथ काम न करने का अफसोस जरुर है।
जोया अख्तर एक अच्छी निर्देशिका हैं। पर ना वो उनकी आखरी फिल्म थी और न ही मैने फिल्मे करना बंद किया हैं तो आगे बहुत मौके मिलेंगे उनके साथ काम करने के।
शादी के बाद भी सलमान के साथ काम करना बड़ी बात
करीना और सैफ अली खान की शादी को पूरे 3 साल हो गए और अक्सर सुनने को मिलता है कि शादी के बाद अभिनेत्रियों का फिल्मी सफर थोड़ा धीमा पड़ जाता हैं।
लेकिन करीना इस बात को कतई नहीं मानती। वो कहती हैं, "अक्सर सलमान के लिए कहा जाता हैं कि सलमान हमेशा यंग लड़कियों के साथ ही काम करना चाहता हैं और मेरी जैसी शादीशुदा लडकी के साथ बार-बार काम करना मेरे लिए बड़ी अचीवमेंट है।
उन्होंने खुशी जताई कि अक्षय और अजय के साथ भी शादी के बाद उन्होंने काम किया हैं। करीना ने कहा कि उन्होंने अनिल कपूर के साथ फिल्म बेवफा में उनकी बीवी का रोल किया था और अब अर्जुन कपूर जो उनके भतीजे है उनके साथ भी काम कर रही हैं।
नाच गाना पसंद, इसलिए करती हूं आइटम सांग
करीना कपूर खान फिल्में कम और आइटम सांग ज्यादा करती दिख रही हैं। इस पर करीना कहती हैं, "लोग अक्सर मुझसे ये सवाल पूछते हैं कि मैं आइटम गाने क्यों करती हूं, तो जवाब में मैं बस इतना कहना चाहूंगी की मुझे नाच गाना बहुत पसंद है। मैने इन सालों में जितने भी आइटम नंबर किए हैं उन सभी को लोगों ने बहुत पसंद किया हैं।"
करीना ने कहा, "मुझे याद है कि शादी के 10 दिन बाद मैने फेविकोल गाने की शूटिंग की थी। मैं खुश हूँ कि शादी के बाद भी मैं वैसा ही आइटम सांग वाले डांस कर पाती हूँ जो शादी के पहले किया करती थी।"
फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर करीना कपूर इन दिनों काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में उनके हीरो सलमान खान हैं और फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं।
करीना कहती हैं कि ‘बजरंगी भाईजान’ एक ऐसी फिल्म है जिसकी कहानी आकर्षित करने वाली है और यह फिल्म बिना किसी प्रमोशन के 200 करोड़ से ज़्यादा कमा सकती हैं।