फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar spotted with Janhvi and Kartik it fueled speculations of possible reuniting after Dostana 2 fiasco

Kartik Aaryan: दोस्ताना 2 टलने के बाद नई फिल्म पर काम करेंगे करण-कार्तिक-जान्हवी, क्यों तेज हुई सुगबुगाहट?

Tue, 14 Jan 2025 06:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Jan 2025 06:37 PM IST
सार

Kartik Aaryan: होना तो ये था कि कार्तिक आर्यन को करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' का हिस्सा बनना था। जान्हवी कपूर के साथ उनकी जोड़ी जमती। मगर ये हो न सका। 'दोस्ताना 2' ठंडे बस्ते में जा चुकी है। और अब फिल्मी गलियारों में खबरें हैं कि तीनों एक फिल्म में नजर आ सकते हैं!

विज्ञापन
Karan Johar spotted with Janhvi and Kartik it fueled speculations of possible reuniting after Dostana 2 fiasco
करण जौहर-जान्हवी कपूर-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाले थे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हुई। लेकिन फिर कोविड-19 महामारी के बीच फिल्म हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में चली गई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच कुछ रचनात्मक मतभेदों के चलते फिल्म अटक गई। अब खबरें हैं कि करण जौहर फिर एक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। ऐसी खबरें शुरू क्यों हुईं? यह भी जान लेते हैं। 

विज्ञापन

क्या फिर साथ आएगी दोनों की जोड़ी?
दरअसल, हाल ही में करण जौहर को जान्हवी कपूर के साथ देखा गया। फिर करण जौहर की कार्तिक आर्यन के साथ भी तस्वीरें सामने आईं। दोनों ही तस्वीरों में करण जौहर एक जैसे आउटफिट में हैं। दावा किया जा रहा है कि यह फोटो एक ही वक्त की हैं। और बस...इसी के बाद यह सवाल भी उछला कि क्या ये तीनों फिर एक साथ किसी फिल्म पर काम करने वाले हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक के साथ फिल्म बना रहे करण जौहर
जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन दोनों के साथ ही करण जौहर ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर पहले ही 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' कर रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का एलान 2024 में क्रिसमस पर किया गया। समीर विध्वंस इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें:Azaad: 'मैंने अभी अपनी जर्नी शुरू की है', जान्हवी-खुशी से तुलना किए जाने पर बोलीं रवीना की बेटी राशा

विज्ञापन

धर्मा की इस फिल्म का हिस्सा हैं जान्हवी
जान्हवी कपूर के पास भी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' है। इसमें वे वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म को शशांक खेतान ने लिखा है। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें:
Barkha Madan: ऐश्वर्या और सुष्मिता को दी कड़ी टक्कर, ग्लैमर की दुनिया को ठोकर मार बौद्ध भिक्षु बनी ये एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed