Bawaal: 'बवाल आपको रिश्तों के बारे में सोचने पर मजबूर करती है', करण जौहर ने की वरुण-जान्हवी के फिल्म की तारीफ
करण अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। अब हाल ही में, करण ने वरुण की फिल्म बवाल की तारीफ की है। तो चलिए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।
विस्तार
करण जौहर हिंदी फिल्म जगत के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में प्यार-रोमांस से भरपूर खूब फिल्में बनाई हैं। अगर यह कहें कि करण जौहर की फिल्मों ने ही लोगों को प्यार करना सिखाया है, तो यह गलत नहीं होगा। करण अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। अब हाल ही में, करण ने वरुण की फिल्म बवाल की तारीफ की है। तो चलिए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।
करण ने की फिल्म बवाल की तारीफ
जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्टारर बवाल इस शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है और फिल्म इंडस्ट्री में उनके बाकी साथियों की प्रतिक्रियाएं काफी आशाजनक लग रही है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक नवविवाहित जोड़े की कहानी है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के स्थानों को देखने के लिए यूरोप की यात्रा करते हैं, जबकि उनका रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है।
Gashmeer Mahajani: पिता के निधन पर ट्रोल हुए इमली एक्टर, तोड़ी चुप्पी कहा - 'स्टार को स्टार रहने देते हैं...'
करण ने की निर्देशक साजिद की तारीफ
करण जौहर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, ‘यह एक असाधारण और मौलिक प्रेम कहानी है।’ साथ ही निर्देशक ने अभिनेता ने वरुण के अभिनय की तारीफ करते हुए कि वरुण फिल्म में बेहद कमाल लग रहे हैं और जान्हवी ने इंडस्ट्री में खुद को साबित कर दिया है। मेरी तरफ से दोनों को उनकी फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। निर्देशक ने आगे अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,’ फिल्म की कहानी ने मुझे काफी प्रभावित किया है। साजिद के लिए यह गर्व की बात है। साजिद ने बारीकियों के साथ फिल्म को निर्देशित किया है।’
Neetu Kapoor: बेटे-बहू की शादी पर उठे सवाल से तिलमिलाईं नीतू, क्रिप्टिक नोट के साथ कंगना को दिया करारा जवाब
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि 'बवाल' 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह वरुण धवन की पहली फिल्म नहीं है, जो ओटीटी पर आ रही है। इससे पहले वर्ष 2020 में उनकी फिल्म 'कुली नंबर 1' भी इस प्लेटफॉर्म पर आई थी। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास 'सिटाडेल' भी है।