फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar got angry on trolls who says him to bring a daughter in law for his mother time pass shares post

Karan Johar: मां के टाइम पास के लिए बहू लाने वाली यूजर की बात पर भड़के करण जौहर, ट्रोल्स को जमकर लताड़ा

Thu, 28 Dec 2023 10:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 28 Dec 2023 10:03 PM IST
सार

फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने ट्रोल्स को जमकर लताड़ लगाई।

विज्ञापन
Karan Johar got angry on trolls who says him to bring a daughter in law for his mother time pass shares post
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और उन्हें मिलने वाली नकारात्मकता के बारे में बात करने से कभी नहीं कतराते। इसके साथ ही वे अक्सर ट्रोल्स की क्लास भी लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने इस बार भी किया। दरअसल, एक यूजर ने फिल्म निर्माता करण जौहर से अपनी मां के टाइमपास के लिए घर में बहू लाने को कहा, जिस पर करण भड़क गए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट साझा करते हुए ट्रोल्स पर पलटवार किया।

विज्ञापन

यूजर ने कही यह बात
यूजर ने टिप्पणी में लिखा था, 'बहू ला दो मां के लिए, उनका टाइम पास नहीं होता।' यह करण को पसंद नहीं आया और वे सोशल मीडिया यूजर को नजरअंदाज करने के मूड में नहीं थे। यूजर की आलोचना करते हुए करण ने कहा कि किसी भी बहू को किसी की मां के लिए टाइम पास नहीं बनना चाहिए और बहुओं की अपनी पहचान होती है।
Year Ender 2023: कोई डायलॉग को लेकर हुआ ट्रोल तो किसी ने फैन को जड़ा थप्पड़, इस साल विवादों में रहे ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

करण ने लगाई क्लास
करण ने लिखा, 'सभी ट्रोल्स, मेरे जीवन विकल्पों और मेरे रहने के तरीके के बारे में मुझे मिलने वाली गालियों और आलोचनाओं में से मुझे इस तरह की टिप्पणियां सबसे अधिक आक्रामक लगती हैं। सबसे पहले, किसी भी बहू को किसी की मां के लिए टाइम पास नहीं होना चाहिए, बहू व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से वह जैसे चाहे अपना समय गुजार सकती है।'

Singham Again: इस दिन से फिर शूटिंग शुरू करेंगे अजय देवगन, पढ़िए कहां तक पहुंची रोहित के कॉप यूनिवर्स की कहानी

विज्ञापन

मां को लेकर कही यह बात
करण ने आगे लिखा, 'इसके अलावा मैं सभी से कहना चाहूंगा कि मेरी मां मेरे साथ मेरे बच्चों यश और रूही की देखभाल करती हैं और उन्हें किसी टाइमपास की जरूरत नहीं है, उनसे मिले प्यार से उनका जीवन पूरा हो गया है और हम इसे पूरे दिल से वापस देने की पूरी कोशिश करते हैं। जो कोई भी मेरे रिश्ते की स्थिति के बारे में चिंतित है, उसके लिए बहू लाना कोई विकल्प नहीं है। मेरे बच्चे भाग्यशाली हैं कि मेरी मां ने हम सभी का मार्गदर्शन किया और जीवन में अगर मुझे कोई साथी मिला तो मैं उन्हें कहूंगा कि मेरा खालीपन भरो, किसी और का नहीं।'
Year Ender 2023: सबसे तेज 100 करोड़ कमाने में ये फिल्में रही इस साल नंबर वन, जानिए किसकी फिल्म रही फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed