फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan johar copied bhushan kumar trend of remix songs

करण जौहर को लगा रीमिक्स गानों का चस्का, इमेज पर लगा ये बड़ा धब्बा

Tue, 11 Dec 2018 08:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
karan johar copied bhushan kumar trend of remix songs
karan johar

करण जौहर को वैसे तो हिंदी सिनेमा में ट्रेंड सेटर माना जाता रहा है लेकिन अब वह भी धीरे-धीरे फोलोअर्स की गिनती में शामिल होने लगे हैं। करण जौहर की फिल्मों का संगीत हमेशा से उनके चाहने वालों के लिए म्यूजिकल ट्रीट की तरह होता है।

विज्ञापन


लेकिन उनकी इस महीने रिलीज हो रही फिल्म सिम्बा में जिस तरह फिल्म तेरे मेरे सपने के सुपरहिट गाने का रीमिक्स पेश किया गया उससे धर्मा प्रोडक्शन्स की इमेज को धक्का लगा है। ओरिजनल संगीत यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन्स की यूएसपी रहा है लेकिन लोकप्रियता और मोटी रकम बटोरने के चक्कर में करण जौहर ने ऐसे रास्ते पर कदम रख दिए जहां उनकी तुलना टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार से होने लगी है।
विज्ञापन


टी सीरीज ने ही करण जौहर को रीमिक्स का चस्का लगाया है और ये चस्का ऐसा है कि करण जौहर अब दूसरी कंपनियों से भी मूल गाने खरीद कर उन्हें अपनी फिल्मों में रीमिक्स कर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला को पता चला है कि करण जौहर इन दिनों पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क का हिट गाना ष्किस्मतष् खरीदने की फेर में हैं। बताया जा रहा है कि ये गाना करण जौहर की अगली फिल्म गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार पर फिल्माया जाएगा। इस गाने के राइट्स टाइम्स म्यूजिक के पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed