फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan johar comeback in direction shares pics of upcoming film rocky and rani ki prem kahani

Karan Johar: सात साल बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं करण जौहर, वीडियो साझा कर कही यह बात

Sun, 01 Jan 2023 09:07 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 01 Jan 2023 09:07 AM IST
सार

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि उनका साल 2022 कैसा बीता। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा कि 'साल 2023 ऐसा साल होने जा रहा है।

विज्ञापन
karan johar comeback in direction shares pics of upcoming film rocky and rani ki prem kahani
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा में करण जौहर का नाम दिग्गज डायरेक्टर में लिया जाता है। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लेकिन काफी समय से करण निर्देशन की दुनिया के दूर हैं। आखिरी बार उनको फिल्म ए दिल है मुश्किल का डायरेक्शन करते हुए देखा जा चुका है। तब से वह डायरेक्शन की दुनिया से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बता रहे हैं कि अब अभिनेता बहुत जल्द निर्देशन की दुनिया में वापसी करने वाले हैं।

विज्ञापन

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि उनका साल 2022 कैसा बीता। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा कि 'साल 2023 ऐसा साल होने जा रहा है जो मुझे काफी पसंद आने वाला है और जैसे मैं सिनेमा से प्यार करता हूं। 'लाइट्स कैमरा एंड एक्शन' इस कैप्शन के साथ करण जौहर ने एक वीडियो को शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)



इसे भी पढ़ें- Fawad Khan: मौला जट्ट की भारत में रिलीज को लेकर पहली बार सामने आया फवाद का बयान, बोले- इससे सुधर जाएंगे रिश्ते

विज्ञापन
विज्ञापन

करण जौहर के इस पोस्ट में उनके द्वारा डायरेक्ट की गईं फिल्मों की झलकियां दिखाई गई हैं। इसके बाद दिखाया जाता है कि करण जौहर पूरे सात साल के बाद 'रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी' से डाएरेक्शन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। इसके अलावा यह भी दिखाया जा रहा है कि किस तरह से वह सेट पर आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और धर्मेंद्र के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed