{"_id":"5d5cc7178ebc3e6c404466fa","slug":"kapil-sharma-kiku-sharda-and-archana-puran-singh-talk-about-angry-bird-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनीमेशन का नया धमाल 'एंग्री बर्ड्स 2', जानें फिल्म के बारे में क्या बोले कपिल शर्मा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एनीमेशन का नया धमाल 'एंग्री बर्ड्स 2', जानें फिल्म के बारे में क्या बोले कपिल शर्मा
Wed, 21 Aug 2019 10:44 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
'द एंग्री बर्ड' के साथ कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड की एनीमेशन फिल्मों ने इस साल भारत में खूब कमाई की है। साल की शुरुआत हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन ने की, फिर अलादीन ने धमाल मचाया। फिल्म द लायन किंग ने तो कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी भारत में बना डाला। अब बारी एंग्री बर्ड्स 2 की है। फिल्म के हिंदी संस्करण में जाने माने कलाकारों कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा ने आवाजें दी हैं। आइए जानते हैं क्या कहना है उनका इस फिल्म के बारे में।
कपिल शर्मा
हॉलीवुड में इन फिल्मों को बनाने से पहले ही डबिंग हो चुकी होती है। यानी कलाकारों के आवाज देने के बाद इन फिल्मों का एनिमेशन किया जाता है। उसी एनिमेशन को देख हमें आवाज देनी पड़ती है इसीलिए थोड़ा कठिन होता है क्योंकि यह एक चिड़िया है। थोड़ा बहुत अपने आप से भी जोड़ा है मैंने इस फिल्म में। जैसे एक सीन में मैंने धरम जी की आवाज़ निकालने की कोशिश की है तो दूसरे में मैं नाना पाटेकर की आवाज़ भी निकाल रहा हूं।

Kiku Sharda
- फोटो : Twitter
कीकू शारदा
मैंने जब अपने बच्चों को बताया कि मैं इस फिल्म के हिन्दी वर्जन में अपनी आवाज दे रहा हूं तब वे बहुत उत्साहित हुए। उन्होंने पहले एंग्री बर्ड्स गेम खेला है और फिर एंग्री बर्ड्स फिल्म का पहला पार्ट भी देखा है। उन्होंने छूटते ही कहा कि अब हम अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी में नहीं बल्कि हिन्दी में ही ये फिल्म देखने जाएंगे। इस फिल्म में डबिंग करना थोड़ा कठिन भी रहा क्योंकि हम हिंदी के हिसाब से शब्द बदल तो रहे थे लेकिन इनका मतलब भी वही होना चाहिए जो अंग्रेजी में है।
अर्चना पूरन सिंह
आम फिल्मों में किरदार के हावभाव हमारे ही होते हैं लेकिन इस तरह की एनिमेशन फिल्मों में किरदारों की अभिव्यक्ति परदे पर होती हैं। इन्हीं अभिव्यक्तियों को देख मैंने किरदार को आवाज़ देने की कोशिश की है। जैसे कपिल ने कहा कि उन्होंने कभी किसी कलाकार की आवाज़ दी है तो कभी किसी की। ऐसे ही मैंने भी फिल्म में कई जगह पंजाबी भी बोली है।