फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kapil pokes fun at Taapsee’s schedule, says she has no time to count her money

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने उड़ाया तापसी पन्नू का मजाक, कहा- पैसे गिनने का भी वक्त नहीं है...

Sat, 29 Jan 2022 03:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 29 Jan 2022 03:02 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन इस वीकेंड 'द कपिल शर्मा शो' में लूप लपेटा को प्रमोट करने के लिए दिखाई देंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक प्रोमो में शो के होस्ट कपिल शर्मा ने उनके व्यस्त कार्यक्रम का मजाक उड़ाया।

विज्ञापन
Kapil pokes fun at Taapsee’s schedule, says she has no time to count her money
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन इस वीकेंड 'द कपिल शर्मा शो' में लूप लपेटा को प्रमोट करने के लिए दिखाई देंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक प्रोमो में शो के होस्ट कपिल शर्मा ने उनके व्यस्त कार्यक्रम का मजाक उड़ाया। कपिल शर्मा ने एक्ट्रेस तापसी पन्नू का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनके पास कमाई के पैसे गिनने का भी वक्त नहीं है। गौरतलब है कि तापसी पन्नू की फिल्म लूप लपेटा 4 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को आकाश भाटिया ने डायरेक्ट किया है। इसी फिल्म के प्रचार के लिए तापसी और ताहिर राज भसीन टीवी जगत के मशहूर रियरिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में दिखेंगे।

विज्ञापन


इस फिल्म में तापसी पन्नू ने सावी का किरदार निभाया है। जिसे 50 मिनट के भीतर 50 लाख रुपये की व्यवस्था करनी है। इसी फिल्म का यह संदर्भ लेते हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा ने तापसी पन्नू से पूछा कि अगर वह वास्तविक जीवन में इसी तरह की स्थिति का सामना करती है तो वह किसे कॉल करेंगी। इस पर तापसी पन्नू ने उनसे कहा कि ऐसी स्थिति आने पर वह पिता को बुलाएंगी। तापसी पन्नू ने कहा, "मेरे पास 50 लाख है कि नहीं यह पूछने के लिए भी उनको फोन करना पड़ेगा।" कपिल शर्मा ने तापसी पन्नू के बिजी शेड्यूल का मजाक बनाने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, "पैसा कमाए जा रही है, गिनने का टाइम नहीं है, भाईसाब ।" पहले के एक प्रोमो में तापसी पन्नू ने मजाक में कहा था कि अगर उन्हें अपनी फिल्मों का प्रचार नहीं करना होता, तो वह पांच और परियोजनाओं की शूटिंग के लिए समय का उपयोग करतीं। फिल्म लूप लपेटा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह जर्मन फिल्म रन लोला रन की रीमेक है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed