फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kannada Actress Shanaya Katwe arrested on charge of killing her brother rakesh

कन्नड़ अभिनेत्री शनाया काटवे भाई की हत्या के आरोप में हुईं गिरफ्तार, सड़क पर मिले लाश के टुकड़े

Mon, 26 Apr 2021 05:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 26 Apr 2021 05:47 PM IST
सार

  • कन्नड़ अभिनेत्री शनाया काटवे पर लगा भाई की हत्या का आरोप
  • पुलिस ने चार और संदिग्ध आरोपियों की पहचान की उजागर
  • पुलिस ने किया शनाया को गिरफ्तार

विज्ञापन
Kannada Actress Shanaya Katwe arrested on charge of killing her brother rakesh
शनाया काटवे - फोटो : Instagram

विस्तार

मनोरंजन जगत से बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कन्नड़ अभिनेत्री शनाया काटवे को अपने भाई के हत्या के आरोप में हुबली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शनाया ने राकेश काटवे की हत्या कर उसकी लाश के टुकड़े अलग अलग जगह फेंक दिए थे। इस हत्या में चार और लोगों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश काटवे का कटा हुआ सिर देवरागुडीहल के जंगल में मिला जबकि शरीर के बाकी टुकड़े हुबली और गदग रोड पर मिले। धारवाड़ जिला पुलिस ने चार और संदिग्ध आरोपियों की पहचान उजागर की है जिन्मे नियाज अहमद कटिगार, तौसीफ चन्नापुर, अल्ताफ मुल्ला और अमन गिरानीवाले शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanaya (@its_shanayaofficial)



बता दें कि राकेश की हत्या 9 अप्रैल को उनके घर में हुई थी। उस दौरान शनाया अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए हुबली गईं थी। वहीं आरोपियों ने गला दबाकर राकेश की जान ली। नियाज अहमद और बाकियों ने एक दिन बाद लाश के टुकड़े किए और फिर शहर के कई इलाकों में फेंक दिया।

इसके बाद भाई के हत्या के आरोप में शनाया को गुरुवार को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शनाया के फिल्मो की बात करें तो उन्होंने राघवंका प्रभु की निर्देशित फिल्म 'इदम प्रेमम जीवन' से डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed