फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kanjoos Makkhichoos: Kunal Khemu completes the shooting of his new film will be seen in this character

कंजूस मक्खीचूस: कुणाल खेमू ने पूरी की अपनी नई फिल्म की शूटिंग, इस किरदार में आएंगे नजर

Sat, 16 Oct 2021 09:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Oct 2021 09:56 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने अपनी आने वाली फिल्म 'कंजूस मक्खीचूस' की शूटिंग पूरी कर ली है।

विज्ञापन
Kanjoos Makkhichoos: Kunal Khemu completes the shooting of his new film will be seen in this character
कंजूस मक्खीचूस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'कंजूस मक्खीचूस' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बारे में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। इस फिल्म में कुणाल के अलावा श्वेता त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा और अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन विपुल मेहता द्वारा किया गया है।

विज्ञापन

 इस बारे में जानकारी देते हुए कुणाल ने अपनी आने वाली फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा “हमने गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर फिल्म कंजूस मक्खीचूस शुरू की और कल दशहरा पर इसे समाप्त किया। यह एक आनंदमय और आनंददायक यात्रा रही है। मैं आपके साथ इस मजेदार और प्यारी पारिवारिक फिल्म में मेरे चरित्र जमुना प्रसाद पांडे को मिलवाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। जल्द ही फिल्मों में मिलेंगे।"

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)

 

Kanjoos Makkhichoos: Kunal Khemu completes the shooting of his new film will be seen in this character
कंजूस मक्खीचूस - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता कुणाल खेमू ने साल 1993 में आई फिल्म 'सर' से एक बाल कलाकार के रूप में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 1996 में आमिर खान की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में एक बाल कलाकार के रूप में भी काम किया। 

 

Kanjoos Makkhichoos: Kunal Khemu completes the shooting of his new film will be seen in this character
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने साल 2005 में आई फिल्म 'कलयुग' में मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की और उसके बाद 'गोलमाल', ढोल', 'गो गोवा गॉन' जैसी फिल्मों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किए। उन्हें आखिरी बार 2020 में फिल्म 'लूटकेस' में मुख्य भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा था।

 

Kanjoos Makkhichoos: Kunal Khemu completes the shooting of his new film will be seen in this character
सोहा अली खान, कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2013 से अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 'कलयुग' अभिनेता ने कुणाल खेमू ने 2015 में सोहा अली खान के साथ शादी कर ली थी। यह कपल एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम उन्होंने इनाया रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed