{"_id":"6039003b8ebc3ee9100fc0bd","slug":"kangana-ranaut-sedition-case-bombay-high-court-calls-for-records-from-bandra-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंगना के खिलाफ राजद्रोह: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बांद्रा कोर्ट से मांगे दस्तावेज, सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने का है आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना के खिलाफ राजद्रोह: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बांद्रा कोर्ट से मांगे दस्तावेज, सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने का है आरोप
Fri, 26 Feb 2021 07:36 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
कंगना रणौत और रंगोली चंदेल
- फोटो : Instagram
बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को बांद्रा की अदालत से अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ राजद्रोह मामले से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। कंगना और रंगोली के वकील रिजवान सिद्दीकी ने अदालत से कहा कि, 'मामले में शिकायतकर्ता द्वारा मजिस्ट्रेट के समक्ष सौंपे गए दस्तावेज और उच्च न्यायालय को दिए गए दस्तावेज एक जैसे नहीं हैं, जिसके बाद न्यायमूर्ति एस. एस. शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पिटाले की खंडपीठ ने दस्तावेजों की मांग की।'
विज्ञापन
सिद्दीकी ने अदालत से कहा कि मजिस्ट्रेट को ‘जल्दबाजी’ में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए थे और इसमें ‘दिमाग नहीं लगाया गया।’ उन्होंने कहा, ‘किसी मजिस्ट्रेट के समक्ष इस तरह की शिकायत दर्ज करने से पहले कानून में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।’
विज्ञापन
उनके वकील ने कहा कि कानून के मुताबिक, 'किसी शिकायत को पहले संबंधित थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के पास भेजा जाता है। अगर दो हफ्ते के अंदर कोई जवाब नहीं मिलता है तो एक पत्र क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त के पास भेजा जाता है और फिर मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।’
विज्ञापन
तो वहीं पीठ ने इस मामले में कहा कि, 'वह जांच के लिए दस्तावेजों को मजिस्ट्रेट की अदालत से मंगाएगी। अदालत ने निर्देश दिया ‘इसलिए इस मामले में हम बांद्रा के मजिस्ट्रेट की अदालत से संबंधित दस्तावेज मंगवाना उपयुक्त समझते हैं।’ फिलहाल, इस मामले में अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 22 मार्च तय कर दी है।