{"_id":"59bcda404f1c1b1b688b4ece","slug":"kangana-ranaut-exlover-aditya-pancholi-watch-simran-with-wife-zarina-wahab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना से कॉन्ट्रोवर्सी भुला आदित्य पंचोली ने देखी 'सिमरन' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना से कॉन्ट्रोवर्सी भुला आदित्य पंचोली ने देखी 'सिमरन'
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
kangana
कंगना रनौत ने अपने हालिया इंटरव्यू में ऋतिक रोशन के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियों के बारे में सनसनीखेज खुलासे करके फैंस को चौंका दिया था। जिसके बाद वो लगातार विवादों में बनी हुई हैं। हाल ही में आई एक और खबर ने बॉलीवुड की इस 'सिमरन' को एक बार फिर लाइमलाइट में ला दिया है।
पढ़ें- संजय दत्त ने शेयर किए जेल के अपने एक्सपीरियंस, बताया बच्चों को यूं बहलाती थी मान्यता
बता दें कि कल रिलीज हुई फिल्म 'सिमरन' को देखने के लिए कंगना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली अपनी पत्नी जरीना के साथ थिएटर पहुंचे हुए थे। बता दें कि कंगना ने टीवी शो को दिए इंटरव्यू में दोनों ही पति पत्नी पर काफी संगीन आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
फिल्म 'सिमरन' में कंगना ने एक गुजराती लड़की का रोल किया है जो अमेरिका जाते ही एक लुटेरी बन जाती है। बता दें कि इस खबर की पुष्टि खुद आदित्य ने की हैं।
स्पॉटब्वॉय से बातचीत के दौरान आदित्य ने कहा, 'आप लोग क्यों दो और दो को पांच बनाने में लगे हुए हैं। मैं एक दर्शक की तरह ये फिल्म क्यों नहीं देख सकता'।
आदित्य कहते हैं,' मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो एक चीज को लंबे समय तक पकड़कर बैठे रहते हैं। मैं चाहता हूं कि कंगना की आने वाली फिल्म 'सिमरन' उनकी एक हिट फिल्म साबित हो, मैं उनकी तरक्की से कभी नहीं जलता हूं।