फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut congratulates Draupadi Murmu on winning the presidential election

President Election: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर कंगना खुश, बोलीं- यही है असली महिला शक्ति

Thu, 21 Jul 2022 09:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Jul 2022 09:54 PM IST
सार

कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस संग एक फोटो स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में कंगना ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहीं द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut congratulates Draupadi Murmu on winning the presidential election
द्रौपदी मुर्मू-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति होंगी। तीसरे राउंड की वोटों की गिनती तक उन्होंने निर्णायक बढ़त बना ली है। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा उनसे काफी पीछे रह गए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू को अब तक कुल 2161 वोट मिल चुके हैं। इन मतों का मूल्य 5,77,777 है। जीत के लिए जरूरी आंकड़े को पार करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इसके अलावा राजनीति के कई दिग्गज उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत भी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे से काफी खुश नजर आईं। 

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी
कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस संग एक फोटो स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में कंगना ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहीं द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर साझा की है। साथ ही कैप्शन में द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए उन्होंने महिला शक्ति का जिक्र कर बताया है कि ट्राइबल बैकग्राउंड से इस पद तक पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जुलाई को लेंगी शपथ

द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगी। शपथ लेते ही वह देश की वह सबसे युवा राष्ट्रपति बन जाएंगी। इससे पहले देश के सबसे युवा राष्ट्रपति का रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के नाम था। बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed