{"_id":"e3631b3c2af937563851cd4b135dacf3","slug":"kangana-and-saif-will-be-in-the-devotion-of-suspect-x-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे पर पहली बार दिखेगी कंगना और सैफ की जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पर्दे पर पहली बार दिखेगी कंगना और सैफ की जोड़ी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Mar 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान और कंगना रानाउत की जोड़ी आपको जल्द ही पर्दे पर दिखाई देगी। एक प्रसिद्व उपन्यास पर बन रही फिल्म में इन दोनों के साथ आने की खबरें हैं।
विज्ञापन
बालाजी मोशन पिक्चर ने लेखक कीगो हीगाशिनो की बेस्ट सेलिंग नोवल 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' के राइट खरीद लिए हैं। जिस पर फिल्म बनने जा रही है। प्रोजेक्ट के डायरेक्टर के लिए सुजॉय घोष का नाम फाइनल हो चुका है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में कंगना और सैफ अली खान को हीरो-हीरोइन के रूप में चुन लिया गया है। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
निर्देशक सुजॉय घोष ने सैफ और कंगना के फिल्म में होने की पुष्टि की है। यह फिल्म एक थ्रिलर फिल्म होगी। उधर कंगना ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह फिल्म की हीराइन हैं।
कंगना के अनुसार उन्होंने यह उपन्यास पढा है और वह इस पर बन रही का हिस्सा होने से बेहद उत्साहित हैं। कंगना फिलहाल इमरान हाशमी के साथ कट्टी-बट्टी और आर माधवन के साथ तनु वैडस मनु 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।