विवादों में घिरी रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत ने फिर एक ट्वीट किया है। लेकिन इस बार किसी रानीतिक मुद्दे को लेकर नहीं बल्कि अपनी आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ और ‘धाकड़’ की तारीफ में। अभिनेत्री ने दोनों फिल्मों की तस्वीरें साझा करते हुए अपनी ही तारीफ के कसीदे पढ़ दिए हैं।
2 of 5
कंगना का ट्वीट
- फोटो : ट्विटर
कंगना ने अपनी तुलना हॉलीवुड की बहुमुखी प्रतिभावान अभिनेत्री और गायिका मेरिल स्ट्रीप से की है। लिखा ‘बड़े परिवर्तन की चेतावनी, एक कलाकार के रूप में जिस तरह की विविधता मैं पेश कर रही हूं अभी के समय में पूरे ब्रह्मांड पर ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसी बहुमुखी प्रतिभा ही नहीं बल्कि गैल गडॉट जैसा कुशल एक्शन और ग्लैमर भी है’।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : ट्विटर
इससे पहले कंगना ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा था ‘मैं बहस के लिए तैयार हूं.. अगर कोई मुझे इस ग्रह पर मेरी तुलना में किसी अन्य अभिनेत्री को अधिक प्रतिभावान और विविधतापूर्ण दिखा सकता है तो मैं अपने घमंड को छोड़ने का वादा करती हूं, तब तक मैं निश्चित रूप से गर्व की विलासिता को जी सकती हूं’।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : ट्विटर
हालांकि इस तरह के ट्वीट पर कंगना खूब ट्रोल भी हुईं। एक यूजर्स ने उन्हें घमंडी बताया। यूजर ने लिखा ‘घमंड तो रावण का भी नहीं टिका तू क्या चीज है’। वहीं दूसरे ने लिखा ‘ये क्यों इतनी सेल्फ ऑबसेस्ड हैं, आशा है जल्दी जगेंगी…इन्हें मदद की जरूरत है’। इस तरह लोगों ने उनके ट्वीट की खूब हजामत निकाली। वहीं कुछ लोग सपोर्ट करते भी नजर आए।
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : ट्विटर
कंगना रणौत अभिनीत जयललिता की बायोपिक थलाइवी प्रोडक्शन के चरण में है, वहीं वे वर्तमान में धाकड़ फिल्म कर रही हैं. इसमें वे एक एजेंट अग्नि की भूमिका में दिखाई देंगी। अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता अभिनीत धाकड़ 1 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए सूचीबद्ध है।