सोशल मीडिया: 'शेरशाह' फिल्म देखकर गदगद हुए कमल हासन, बोलें- सेना का साहस देख गर्व से सीना फूला
दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन ने बॉलीवुड फिल्म 'शेरशाह' की तारीफ की है। उनका कहना है कि फिल्म शेरशाह भारतीय सेना पर बनने वाली दूसरी फिल्मों से काफी अलग है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन ने बॉलीवुड फिल्म 'शेरशाह' की तारीफ की है। उनका कहना है कि फिल्म शेरशाह भारतीय सेना पर बनने वाली दूसरी फिल्मों से काफी अलग है। इस फिल्म में सेना का साहस देखकर मेरा सीना गर्व से फूल गया है। बता दें कि शेरशाह फिल्म में दिवंगत कैप्टन बत्रा का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा और डिंपल चीमा का किरदार कियारा आडवाणी ने निभाया है।
इस फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अभिनय और स्क्रीन केमेस्ट्री को दर्शक काफी सराह रहे हैं। अब कमल हासन ने इस फिल्म के बारे में अपनी राय रखी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह ऐसी फिल्म है, जो भारतीय सेना के प्रति उनका सीना गर्व से फूला देती है।
Right from my childhood as a film fan and a patriot's son I resented the way Indian army was depicted in some of our Cinemas. Shershaah is that exception that makes my chest swell with pride for my soldiers.(1/2)
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) August 23, 2021
उन्होंने खुद को एक फिल्म प्रशंसक और देशभक्त बेटा बताते हुए कहा कि भारतीय सेना को जिस तरह से सिनेमाघरों में दिखाया जाता है, उससे मैं काफी नाराज रहता था। लेकिन 'शेरशाह' फिल्म उन सभी फिल्मों से काफी अलग है। जिसे देखने के बाद मेरा सीना हमारे सैनिकों के प्रति गर्व से फूल रहा है। कमल हासन ने फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अभिनय की भी तारीफ की है। उनका कहना है कि सिद्धार्थ और कियारा ने फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्म बनाने के लिए कमल हासन ने धर्मा प्रोडक्शन का भी शुक्रिया अदा किया।
वहीं, कमल हासन के इस ट्वीट पर फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने जवाब देते हुए कहा कि 'शेरशाह' को इतना सम्मान देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।