KRK: केआरके ने अब कृति सेनन पर कसा तंज, 'शहजादा' के बहाने बताया सबसे पनौती एक्ट्रेस
अभिनेत्री कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। वहीं, अपने ट्वीट्स से हिंदी सिनेमा के सितारों पर निशाना साधने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके ने अब कृति सेनन को घेरने की कोशिश की है।
विस्तार
कृति सेनन बॉलीवुड की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। उनको मिमी, लुका छुपी और बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाना हैं। शुक्रवार को कृति सेनन की फिल्म 'शहजादा' रिलीज हुई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन की इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक ओपनिंग मिली है। हालांकि ये फैमिली एंटरटेनर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम कमाई कर रही है। इस बीच आए दिन अपने ट्वीट के जरिए हिंदी सिनेमा के सितारों पर निशाना साधने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके ने कृति सेनन पर निशाना साधा है।
केआरके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा - कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे पनौती अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिस फिल्म में आती है, ले डूबती है। भेड़िया जैसी फिल्म को भी खा गई थी'। केआरके ने यह ट्वीट कृति सेनन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शहजादा' को मद्देनजर रखते हुए किया है। इस तरह से केआरके ने कृति सेनन को हिंदी सिनेमा की सबसे पनौती एक्ट्रेस बताया है।
Aur Abhi Toh Maha Panauti #KritiSanon Ka Jalwa BaaKi Hai. ₹600Cr budget Ki Film #Adipurush Ki heroine Bhi Wahi Hai. Jai Ho Kriti Sanon Ki.🤪😁
— KRK (@kamaalrkhan) February 18, 2023
तो वहीं आगे केआरके ने अपने अगले ट्वीट में आदिपुरुष को भी घसीटा और कहा, 'और अभी तो महा पनौती कृति सेनन का जलवा बाकी है। 600 करोड़ के बजट की फिल्म आदिपुरुष की नायिका भी वही है। जय हो कृति सेनन की'।
Aur Abhi Toh Maha Panauti #KritiSanon Ka Jalwa BaaKi Hai. ₹600Cr budget Ki Film #Adipurush Ki heroine Bhi Wahi Hai. Jai Ho Kriti Sanon Ki.🤪😁
— KRK (@kamaalrkhan) February 18, 2023
केआरके के एक्ट्रेस कृति सेनन को पनौती कहने पर अब सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में एक ट्विटर यूजर ने अभिनेत्री कृति सेनन की तारीफ करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि, 'न भाई ऐसे मत कहो वह एक एक अच्छी एक्ट्रेस है'। एक दुसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'तुम जिस भी फिल्म को सपोर्ट करते हो वो फ्लॉप हो ही जाती है असली पनौती तो तुम हो'। तो वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि 'शहजादा, तेलुगु फिल्म का रीमेक है, लोगों को कुछ भी नया नहीं लगा, इसलिए ये फिल्म नहीं चली'।
यह भी पढ़ें:सोनू सूद के नाम पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी थाली, 20 लोग एकसाथ खा सकते हैं खाना