फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kabir Singh first look out shahid kapoor to play lead role in Arjun Reddy remake

अर्जुन रेड्डी के रीमेक में शाहिद का नाम होगा 'कबीर सिंह', अगले साल इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Fri, 26 Oct 2018 01:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Kabir Singh first look out shahid kapoor to play lead role in Arjun Reddy remake
Arjun Reddy remake - फोटो : Twitter
सुपरहिट तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक कबीर सिंह का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। फिल्म में लीड किरदार निभा रहे हैं शाहिद कपूर। फिल्म में शाहिद कपूर का साथ देंगी कियारा आडवाणी। फिल्म 21 जून को रिलीज होगी और इस फिल्म को लिखा है संदीप वांगा ने जो कि फिल्म का डायरेक्शन भी कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली और मसूरी में होगी। फिल्म में शाहिद के 4 अलग-अलग लुक होंगे।
विज्ञापन


'अर्जुन रेड्डी' के रीमेक में शाहिद कपूर एक्टर विजय देवरकोंडा का रोल निभाएंगे, जिसमें वह एक शराबी डॉक्टर बनेंगे। शाहिद कपूर ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। उसमें कबीर सिंह नाम लिखा है और उसके ऊपर हाथ का पंच दिख रहा है। नाम और ये पंच लाल रंग से उभरा हुआ दिख रहा है। पंच का साइन दिल की शेप में दिख रहा है। 
विज्ञापन

बता दें हाल ही में इस फिल्म का गाना 'उर्वशी' रिलीज किया गया था। हनी सिंह की आवाज में ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। इस गाने में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अपना जलवा दिखाते हुए दिखाई दे रहे थे। बता दें ये गाना 1994 में आई प्रभुदेवा-नगमा की सुपरहिट फिल्म 'हमसे है मुकाबला' के पॉपुलर गाने 'उर्वशी' का एक रीक्रिएट वर्जन है जिसे अर्जुन रेड्डी के लिए रीक्रिएट किया गया है।


'अर्जुन रेड्डी' तेलुगू फिल्म में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने भूमिका निभाई थी। पिछले साल ओपनिंग वीकेंड में ही 'अर्जुन रेड्डी' ने करीब 31 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। 'अर्जुन रेड्डी' की कहानी प्यार में धोखा खाए एक गुस्सैल और शराबी सर्जन के बारे में है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म थी जिसने बिजनेस के लिहाज से काफी कमाई की थी। इस फिल्म को यूथ ने काफी पसंद किया था।


इस फिल्म की कामयाबी देख ना सिर्फ 'बाहुबली' के निर्देशक एस एस राजामौली ने उनकी तारीफ की बल्कि निर्देशक रामगोपाल वर्मा भी उनके मुरीद हो गए। वर्मा ने तो विजय देवरकोंडा को साउथ का अमिताभ बच्चन और तेलंगाना का सुपरस्टार तक कह दिया था।

वहीं शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह को भी भारी भरकम बजट के साथ बनाया जाएगा। अब देखना ये होगा कि क्या कबीर बेदी भी अर्जुन रेड्डी की तरह धमाल मचा पाती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed