{"_id":"596724b94f1c1b641a8b4804","slug":"kaala-karikaalan-in-copyright-issue-rajinikanth-makers-asked-for-one-week-time-to-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपीराइट मामले में फंसी रजनीकांत की फिल्म, मांगा एक हफ्ते का समय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉपीराइट मामले में फंसी रजनीकांत की फिल्म, मांगा एक हफ्ते का समय
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
रजनीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काला करिकालन' अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती चली जा रही है। पहले फिल्म पर हाजी मस्तान के कथित बेटे ने उन्हें नोटिस भेजा था। अब फिल्म कॉपीराइट मामले में उलझ गई है।
फिल्म पर डायरेक्टर राज शेखरन ने टाइटल और कहानी चोरी का आरोप लगाया है। पिछले महीने उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि इस फिल्म की कहानी और टाइटल दोनों उनके हैं। इस आरोप का जवाब देने के लिए 'काला करिकालन' के मेकर्स ने एक हफ्ते का समय मांगा है।
इंडिया टुडे से बातचीत में फिल्म डायरेक्टर राज शेखरन ने कहा, 'ये टाइटल मैंने 12 साल पहले ही रजिस्टर कर लिया था। मैं तभी से इसे रिन्यू कराते आ रहा हूं। इसके बावजूद पा रंजीत ने ये शीर्षक अपनी फिल्म में लिया।' राज शेखरन ने आगे कहा कि पांच साल पहले उन्होंने ये कहानी रजनीकांत के करीबी को सुनाई थी। अब उन्हें मालूम पड़ा कि वो ये फिल्म किसी और के साथ बना रहे हैं। 'मैं अपने हक के लिए जरूर लड़ूंगा।' कोर्ट ने रजनीकांत, पा रंजीत और प्रोडक्शन हाउस को जवाब देने को कहा है लेकिन टीम का कहना है कि शूटिंग में बिजी होने के कारण उन्हें एक हफ्ते का समय चाहिए।