फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jubilee: Wamiqa Gabbi reveals she took inspiration from Rekha Priyanka Chopra for Babuji Bhole Bhale song

Wamiqa Gabbi: 'बाबूजी भोले भाले' के लिए वामिका ने की विशेष तैयारी, इन एक्ट्रेस से ली प्रेरणा

Sat, 22 Apr 2023 03:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Apr 2023 03:24 PM IST
सार

वामिका का कहना है कि इस गाने की तैयारी करने के लिए उन्होंने एक्ट्रेस रेखा, ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा से प्रेरणा ली।

विज्ञापन
Jubilee: Wamiqa Gabbi reveals she took inspiration from Rekha Priyanka Chopra for Babuji Bhole Bhale song
वामिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री वामिका गब्बी इन दिनों वेब सीरीज 'जुबली' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने नीलोफर नामक एक तवायफ का किरदार निभाया है। हर तरफ उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। सीरीज में 'बाबूजी भोले भाले' गाने के लिए भी वामिका की खूब तारीफ हो रही है। गाना सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। हाल ही में इस गाने पर बात करते हुए वामिका ने बताया कि उन्होंने किस तरह तैयारी की? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


किरदार को लेकर की बात
वामिका का कहना है कि इस गाने की तैयारी करने के लिए उन्होंने रेखा और प्रियंका चोपड़ा से प्रेरणा ली। वामिका ने कहा, 'पीरियड ड्रामा में कोई किरदार निभाना बेहद मुश्किल है, क्योंकि हम उन्हें उसी अनुसार निभाते हैं, जैसा कि हमने उन्हें फिल्मों में देखा।' हालांकि, डांस सीक्वेंस अलग होते हैं। नजाकत, चेहरे के भाव, आंखों की मुद्रा...सबकुछ बहुत अहम होता है। 
विज्ञापन

IPL 2023: 'लखनऊ सुपरजाइंट्स' के लिए खेसारी ने गाया टीम एंथम, भोजपुरी का फिर लहराया दुनिया भर में परचम
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एक्ट्रेस से ली प्रेरणा
वामिका ने बताया, 'अपने किरदार में ढलने के लिए मैंने रेखाजी, ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा से प्रेरणा ली। बाबूजी भोले भाले गाने की तैयारी करने के लिए मैंने इन सबी एक्ट्रेस के गानों और डांस को बार-बार देखा।' बता दें कि निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में वामिका के अलावा अपारशक्ति खुराना, अदिति राव हैदरी, प्रोसेनजीत चटर्जी, राम कपूर, नंदीश संधू और सिद्धांत गुप्ता जैसे सितारे भी हैं। 
Shahid Kapoor: ब्लू टिक गायब होने पर शाहिद ने दिखाया कबीर सिंह का अंदाज, बोले- एलन तू वहीं रुक, मैं आ रहा हूं

इस ओटीटी पर देखें
यह सीरीज इन दिनों हिंदी मनोरंजन जगत में हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। सीरीज में कुल 10 एपीसोड हैं और इसमें 1945 से लेकर 1955 तक के हिंदी सिनेमा के भीतर की सियासत के साथ-साथ उन दिनों देश की सियासत की प्रमुख घटनाओं को भी पिरोने की कोशिश की गई है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed