फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jr NTR Praises Director SS Rajamouli Says He United the globe with RRR Movie

Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने बांधे राजामौली की तारीफों के पुल, बोले- उन्होंने दुनिया को एकजुट किया

Wed, 15 Feb 2023 01:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Feb 2023 01:41 PM IST
सार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जूनियर एनटीआर ने एसएस राजामौली की खूब तारीफ की है।

विज्ञापन
Jr NTR Praises Director SS Rajamouli Says He United the globe with RRR Movie
जूनियर एनटीआर-एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' को वैश्विक स्तर पर दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म ने न सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई कर नए रिकॉर्ड बनाए, बल्कि दुनियाभर में इसकी खूब तारीफ भी हुई। फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म की झोली में दो क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स भी आए। वहीं, 'नाटू नाटू' गाने को ऑरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में ऑस्कर 2023 के लिए भी नामांकित किया गया है। दुनियाभर में फिल्म को मिली सफलता को लेकर हाल ही में जूनियर एनटीआर निर्देशक एसएस राजामौली की तारीफ करते नजर आए।

विज्ञापन

Jr NTR Praises Director SS Rajamouli Says He United the globe with RRR Movie
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : social media

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जूनियर एनटीआर ने एसएस राजामौली की खूब तारीफ की है। एक्टर ने कहा कि फिल्म 'आरआरआर' के जरिए एसएस राजामौली ने दुनिया को एकजुट किया है। यहां तक कि खुद उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि फिल्म पश्चिमी देशों और जापान में इतना शानदार प्रदर्शन करेगी। जबकि यह फिल्म यहां कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली।
Vivek Agnihotri: 'पठान' को लेकर बदले विवेक अग्निहोत्री के सुर, निर्देशक ने SRK को दिया फिल्म की सफलता का श्रेय

विज्ञापन
विज्ञापन

Jr NTR Praises Director SS Rajamouli Says He United the globe with RRR Movie
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर ने कहा कि 'फिल्म 'बाहुबली' के जरिए राजामौली ने भाषाई दीवार तोड़ी और यह संदेश दिया कि यहां सिर्फ एक इंडस्ट्री है और वो है इंडियन फिल्म इंडस्ट्री। अब 'आरआरआर' के जरिए उन्होंने पूरी दुनिया को एकजुट किया है।' जूनियर एनटीआर ने आगे कहा,  'फिल्म करते हुए मुझे इसकी कहानी पर पूरा भरोसा था। मुझे यकीन था कि यह फिल्म भारत में कमाल करेगी, लेकिन जापान और पश्चिमी देशों में फिल्म का प्रदर्शन इतना शानदार होगा इसकी हमें उम्मीद नहीं थी।'
Taj Divided By Blood: जारी हुआ धर्मेंद्र का पहला लुक, सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के किरदार में खूब जचे अभिनेता

विज्ञापन

Jr NTR Praises Director SS Rajamouli Says He United the globe with RRR Movie
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान जब जूनियर एनटीआर से पूछा गया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि फिल्म ने दुनियाभर के दर्शकों को जोड़ा है? इस पर उन्होंने कहा, 'जैसा कि राजामौली हमेशा कहते हैं कि एक अच्छी कहानी हर जगह अच्छी कहीनी होती है। सिर्फ बारीकियां बदलती हैं। मुझे लगता है कि लोग फिल्म में दोस्ती की मिसाल से जुड़ सकते हैं। यह यूनिवर्सल है।'
South Actors: जब साउथ के इन सुपरस्टार्स ने फिल्मों में दिए बोल्ड किसिंग सीन, खूब हुई चर्चा, देख रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed