फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jr NTR is going to join Hrithik Roshan and Tiger Shroff in the Ayan Mukerji directorial film War 2

War 2: जूनियर एनटीआर बनने जा रहे हैं वॉर 2 का हिस्सा? फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Wed, 05 Apr 2023 11:44 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 05 Apr 2023 11:44 AM IST
सार

वॉर 2' से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, जिसे जान फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। इस नाम ने दुनियाभर में अपनी लोकप्रियता भी दर्ज की है। अब इस फिल्म में साउथ के एक्टर जूनियर एनटीआर का नाम भी जुड़ रहा है।

विज्ञापन
Jr NTR is going to join Hrithik Roshan and Tiger Shroff in the Ayan Mukerji directorial film War 2
वॉर 2 - फोटो : social media

विस्तार

हिंदी सिनेमा के 'फिट एक्टर' यानी ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी डिटेल फैंस के उत्साह को बढ़ा देती है। वहीं, अब इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 'वॉर 2' से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, जिसे जान फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। इस नाम ने दुनियाभर में अपनी लोकप्रियता भी दर्ज की है। अब इस फिल्म में साउथ के एक्टर जूनियर एनटीआर का नाम भी जुड़ रहा है।

विज्ञापन

 

अयान मुखर्जी होंगे फिल्म का हिस्सा
पिछले दिनों एक फिल्म क्रिटिक ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि 'वॉर 2' को अब अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। ऋतिक रोशन भी फ्रेंचाइजी की इस कड़ी के लिए कन्फर्म हो गए हैं। आदित्य चोपड़ा ने अयान मुखर्जी को सहयोग के लिए ऑफिशियली साइन कर लिया है। वहीं, अयान ने भी अपने एक पोस्ट में निर्देशक की कुर्सी संभालने की घोषणा की, जिसमें लिखा था, 'यूनिवर्स ने मुझे एक खास मौका दिया है। एक बहुत ही खास फिल्म का निर्देशन करने जा रहा हूं। फिल्म के बारे में सही समय आने पर बताऊंगा।' 

Amitabh Bachchan: 'बच्चन इज बैक', चोट से उबरने के बाद फिर काम पर लौटे अमिताभ बच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर का जुड़ रहा है नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में जुड़ने वाले अकेले अयान ही नहीं हैं, बल्कि फिल्म आरआरआर स्टारर जूनियर एनटीआर भी इस फिल्म का जल्द ही हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर ऐसा होता है तो यह फैंस के दोगुनी खुशी की बात होने वाली है। खबरों की मानें तो जूनियर एनटीआर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Shamna Kasim: एक्ट्रेस शामना के घर आई खुशियां, सोशल मीडिया पर बेटे की फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी


 
विज्ञापन

दर्शकों को बेसब्री है फिल्म का इंतजार
आपको बता दें कि साल 2019 में आई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'वॉर' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। वहीं, अब इसके दूसरे पार्ट को डायरेक्ट करने के लिए अयान मुखर्जी का नाम सामने आ रहा है। बताते चलें कि अयान ने हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' डायरेक्ट की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed