{"_id":"642d07eb4408b890e90c56c6","slug":"amitabh-bachchan-back-to-work-after-recovering-from-injury-actor-shares-photos-on-blog-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: 'बच्चन इज बैक', चोट से उबरने के बाद फिर काम पर लौटे अमिताभ बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: 'बच्चन इज बैक', चोट से उबरने के बाद फिर काम पर लौटे अमिताभ बच्चन
Wed, 05 Apr 2023 11:06 AM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:06 AM IST
सार
अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने काम पर वापसी कर ली है। चोट से उबरने के बाद अभिनेता अपने काम पर वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को बीते दिन उनकी फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग के रोक दिया गया था। अभिनेता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी, जिसके बाद से उनके फैंस में एक्टर को लेकर चिंता बढ़ गई थी। हालांकि अब अमिताभ के फैंस के लिए खुशखबरी है। बिग बी चोट के बाद ब्रेक से अब वापस काम पर लौट आए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन
काम पर लौटे अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने काम पर वापसी कर ली है। चोट से उबरने के बाद अभिनेता अपने काम पर वापस लौट आए हैं। बता दें कि प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और टिशू फट गए थे। जिसके बाद हैदराबाद में डॉक्टरों ने अभिनेता का सिटी स्कैन करने के बाद उनको आराम करने की सलाह दी थी। इस वजह से अभिनेता ने अपने फैंस से मिलना भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Rashmika: आलीशान बंगले से लेकर महंगी गाड़ियों तक, जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना
विज्ञापन
व्लॉग में कही यह बात
बुधवार सुबह अमिताभ ने अपने व्लॉग में लिखा, 'ऑफ टू वर्क...कुछ लिम्प्स और स्लिंग से हटके....बट स्ट्राइडिंग ऑन।' तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'फेस..टचअप और शॉट...राइटिंग में सुधार और चर्चा...वर्कफ्रंट पर मूड थोड़ा गंभीर होगा और यह पेज पर दिखेगा।' इसके साथ अमिताभ ने अपनी खूब सारी तस्वीरें साझा कीं।