फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jitendra Kumar and Aarushi Sharma to star in the sports based film

जीतू भैया ने नए साल के पहले हफ्ते में ही कर दिया गोल, बनाई इम्तियाज अली की हीरोइन के साथ जोड़ी

Wed, 06 Jan 2021 01:03 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 06 Jan 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Kumar and Aarushi Sharma to star in the sports based film
आरुषि शर्मा, जीतेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

द वायरल फीवर यानी टीवीएफ का पिछले साल का पंगा तो आपको याद हो होगा। नहीं है तो जाने दीजिए। दरअसल खबर ये है कि टीवीएफ से निकले तमाम धुरंधरों ने समीर सक्सेना की अगुआई में नई कंपनी खोल ली है और इस कंपनी की पहली फिल्म में युवाओं के बीच खूब मशहूर जीतू भैया यानी जीतेंद्र कुमार हीरो होंगे और हीरोइन बनेंगी इम्तियाज अली की खोज आरुषि शर्मा।

विज्ञापन

टीवीएफ से निकले बिस्वपति सरकार, अमित गोलानी, सौरभ खन्ना और समीर सक्सेना ने मिलकर अपनी पिक्चर कंपनी शुरू की है। सब मिलकर जो पहला जादू करने जा रहे हैं, उसका नाम ही है 'जादूगर'। फिल्म 'जादूगर' के लिए डिजिटल स्टार जीतेंद्र कुमार को बतौर हीरो साइन किया जा चुका है और इस फिल्म में जीतू भैया फुटबॉल खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगे। जितेंद्र के साथ फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे अभिनेता जावेद जाफरी और अभिनेत्री आरुषि शर्मा।

विज्ञापन

 

Jitendra Kumar and Aarushi Sharma to star in the sports based film
जितेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

आरुषि शर्मा ने पिछले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में कार्तिक आर्यन की फिल्म में बड़ा रोल पाया था। इस फिल्म में वह जीतेंद्र की हीरोइन बनेंगी। फिल्म में जावेद जाफरी फुटबॉल कोच के किरदार  नजर आएंगे। फिल्म 'जादूगर' का निर्देशन खुद समीर सक्सेना करने जा रहे हैं और इसके लेखक हैं बिस्वपति सरकार ने। समीर सक्सेना इससे पहले टीवीएफ के हिट शोज 'परमानेंट रूममेट्स', 'ये मेरी फैमिली', 'टीवीएफ ट्रिपलिंग' का निर्देशन कर चुके हैं।

ओटीटी के लिए बनने जा रही फिल्म 'जादूगर' के हीरो जीतेंद्र कुमार को फिल्मफेयर के पहले ओटीटी अवार्ड्स में बेस्ट कॉमेडी सीरीज की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिल चुका है। डिजिटल पर उनकी गजब की फैन फॉलोइंग भी है। फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में अमन त्रिपाठी का उनका किरदार भी लोगों को खूब भाया और फिल्म 'चमन बहार' भले लोगों को एक सुस्त फिल्म लगी हो लेकिन फिल्म में जीतेंद्र के अभिनय की खूब तारीफ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed