फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jhalak dikhlaja show vicky kaushal appraised faisal sheikh dance says want to work together in film

Vicky Kaushal: 'झलक दिखला जा' के सेट पर फैजल के डांस के दीवाने हुए विक्की कौशल, जता दी ये इच्छा...

Sun, 20 Nov 2022 04:46 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 20 Nov 2022 04:46 PM IST
सार

फिल्म गोविंदा मेरा नाम के प्रमोशन के लिए विक्की हाल ही में टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा में पहुंचे। यह इस शो का सेमीफाइनल राउंड था। इस दौरान विक्की ने कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती की।

विज्ञापन
jhalak dikhlaja show vicky kaushal appraised faisal sheikh dance says want to work together in film
फैजल शेख, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री कटरीना कैफ के पति विक्की कौशल ने अपने अभिनय के दम पर भी इंडस्ट्री में अलग छाप छोड़ी है। 'मसान बॉय' आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि विक्की फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' फिल्म में नजर आएंगे। यह डांस पर आधारित फिल्म होगी। विक्की फिलहाल फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में व्यस्त हैं।

विज्ञापन

फिल्म गोविंदा मेरा नाम के प्रमोशन के लिए विक्की हाल ही में टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा में पहुंचे। यह इस शो का सेमीफाइनल राउंड था। इस दौरान विक्की ने कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती की। कलर्स टीवी द्वारा जारी किए गए प्रोमो में यह साफ दिखाई दे रहा है, कि कैसे विक्की प्रतिभागियों की हौसला अफजाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: केआरके ने 'दृश्यम 2' को लेकर अजय देवगन पर घुमाकर कसा तंज, बोले- पान मसाला का प्रचार...

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोमो में देखा जा सकता है कि विक्की किस तरह एक प्रतिभागी फैजल शेख के डांस की तारीफ कर रहे हैं। फैजल प्रोमो में रणवीर सिंह के एक गाने 'राम जी की चाल देखो' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। फैजल के डांस से विक्की बेहद प्रभावित दिखे, और उनकी तारीफ करते हुए बोले कि काश उनको किसी फिल्म में साथ काम करने का मौका मिले। विक्की ने कहा कि उनको उम्मीद है कि दोनों दर्शकों का बेहतर मनोरंजन करेंगे। विक्की से अपनी तारीफ सुन फैजल फूले नहीं समाए और उनका शुक्रिया अदा किया। बता दें कि इस शो को करण जौहर भी जज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'चंपक चाचा' ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

आपको बता दें कि डांस आधारित फिल्म गोविंदा मेरा नाम में विक्की के साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आ आएंगी। यह फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज होगी। विक्की ने शो के दौरान दर्शकों से अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील की। अब देखना होगा कि गोविंदा मेरा नाम बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्मेंस करती है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन से प्रेरित है शिवा की भूमिका, कांतारा अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed