फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Krk Aka Kamaal R Khan targets Ajay Devgn for Drishyam 2 says He is endorsing Pan Masala

KRK: केआरके ने 'दृश्यम 2' को लेकर अजय देवगन पर घुमाकर कसा तंज, बोले- पान मसाला का प्रचार...

Sun, 20 Nov 2022 03:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 03:13 PM IST
सार

'दृश्यम 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं केआरके भी अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक ट्वीट के जरिए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने अभिनेता के लिए कटाक्ष भरे शब्दों में ट्वीट किया है।

विज्ञापन
Krk Aka Kamaal R Khan targets Ajay Devgn for Drishyam 2 says He is endorsing Pan Masala
कमाल आर खान - फोटो : social media

विस्तार

सेल्फ फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान बॉलीवुड सितारों पर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। शायद ही कोई बॉलीवुड सितारा या उनकी फिल्में होंगी, जिनपर कमाल आर खान ने तंज न कसा हो। फिलहाल 'दृश्यम 2' ट्रेंड में हैं तो कमाल आर खान इसी फिल्म को लेकर एक के बाद एक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। अब केआरके ने 'दृश्यम 2' के कलेक्शन के बाद लोगों को अजय देवगन के पान मसाला विज्ञापन की याद दिलाने की कोशिश की है।

विज्ञापन

 

Kantara: अमिताभ बच्चन से प्रेरित है शिवा की भूमिका, कांतारा अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने किया खुलासा

विज्ञापन

कमाल आर खान ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा- "मेरे लिए अजय देवगन बॉलीवुड के दूसरे सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, अगर वह  'दृश्यम 2' जैसी ड्राय फिल्म से जनता को सिनेमाघरों तक खींच सकते हैं। वह पान मसाला का भी प्रचार कर रहे हैं, यानी बॉयकॉट बॉलीवुड भी सिर्फ एक ड्रामा है और ऐसा ड्रामा अजय देवगन को नहीं रोक सकता।"। इसके साथ ही केआरके ने लिखा- "कार्तिक आर्यन अभी भी नंबर 1 सुपरस्टार हैं।" हालांकि कमाल आर खान का ये बयान लोगों को रास नहीं आ रहा है और यूजर्स उन्हें जमकर सुनाते नजर आ रहे हैं।


दृश्यम 2 कर रही शानदार कमाई
साल 2015 में आई 'दृश्यम' की दूसरी किश्त यानी 'दृश्यम 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरी इस फिल्म ने पहले दिन 15.38 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की और दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। दृश्यम 2 ने शनिवार को 21.20 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है और इस तरह से दो दिनों में ही फिल्म की कुल कमाई 36.58 करोड़ रुपये हो गई है।
 

TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'चंपक चाचा' ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed