फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jersey Mrunal Thakur met the Jersey actor nani said his work forced me to work in the remake

Jersey: ओरिजनल ‘जर्सी’ के हीरो से मिलीं मृणाल ठाकुर, बोलीं, उनके काम ने मुझे रीमेक में काम करने के लिए मजबूर किया

Fri, 22 Apr 2022 05:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 22 Apr 2022 05:45 PM IST
सार

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर अपनी फिल्म 'जर्सी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले मृणाल ने एक इंटरव्यू दिया है।

विज्ञापन
Jersey Mrunal Thakur met the Jersey actor nani said his work forced me to work in the remake
Mrunal Thakur with actor nani - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

दक्षिण भारतीय फिल्म ‘जर्सी’ के हिंदी रीमेक में विद्या के रूप में अपने सीमित लेकिन प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए मृणाल ठाकुर को खूब प्रशंसा मिल रही है। हाल ही में मृणाल ठाकुर की ओरिजनल फिल्म के लीड स्टार के साथ एक अचानक मुलाकात हो गई। दोनों हैदराबाद में एक ही जगह पर अलग अलग वजहों से मौजूद थे और इस मुलाकात के दौरान मृणाल ठाकुर को तेलुगु सुपरस्टार नानी की शख्सियत का करीब से अंदाजा भी हुआ।

विज्ञापन

 
हुआ यूं कि मृणाल इन दिनों हैदराबाद में दुल्कर सलमान के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वहीं नानी भी मौजूद थे तो उनसे मिलने का मोह मृणाल संभाल नहीं पाईं। नानी से मिलने के बाद मृणाल मंत्रमुग्ध सी दिखीं। वहीं नानी ने मृणाल और शाहिद अभिनीत रीमेक के लिए अपनी खुशी भी साझा की।
विज्ञापन

 
मृणाल ने कहा, “नानी बहुत विनम्र और इतने प्यारे थे। यहां तक कि उन्होंने मेरे साथ रीमेक देखने के लिए अपना उत्साह भी साझा किया और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि वह इसके बारे में क्या सोचते हैं। जब मैंने ओरिजिनल फिल्म देखी तो श्रद्धा और उनके प्रदर्शन ने मुझे इस फिल्म में काम करने के लिए मजबूर कर दिया। इसलिए मुझे खुशी है कि मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल सकी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed