{"_id":"65c51d2ffeab271c2d042c5c","slug":"jaya-bachchan-talks-about-red-flag-in-relationship-with-grand-daughter-navya-podcast-show-what-the-hell-navya-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navya Podcast: नातिन नव्या को रेड फ्लैग के बारे में जया ने दी सलाह, बोलीं- प्यार का मतलब सम्मान देना होता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Navya Podcast: नातिन नव्या को रेड फ्लैग के बारे में जया ने दी सलाह, बोलीं- प्यार का मतलब सम्मान देना होता है
Fri, 09 Feb 2024 12:08 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:08 AM IST
सार
नव्या अपने पॉडकास्ट के बेहद बिंदास अंदाज में नजर आती हैं। अपने सीजन के नए एपिसोड में उन्होंने अपनी नानी जया बच्चन से पूछा कि आपके लिए आज के युग में प्यार में 'रेड फ्लैग' का क्या अर्थ है।
विज्ञापन
नव्या नवेली
- फोटो : सोशल मिडिया
विस्तार
नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिना एक भी फिल्म किए सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे जो भी करती हैं, दर्शकों को वह पसंद आता है। इन दिनों नव्या फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' सीजन 2 को लोग काफी सराह रहे हैं। नव्या अपने शो के नए सीजन में अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ प्यार और शादी जैसे मुद्दों पर काफी खुलकर बातें करती नजर आ रही हैं। 'व्हाट द हेल नव्या' के सीजन 2 का दूसरा एपिसोड भी रिलीज हो चुका है। इस एपिसोड में जया बच्चन अपनी नातिन को प्यार और रिलेशनशिप पर सलाह देती दिखाई दे रही हैं।
जया बच्चन के लिए प्यार सम्मान है!
नव्या अपने पॉडकास्ट के बेहद बिंदास अंदाज में नजर आती हैं। अपने सीजन के नए एपिसोड में उन्होंने अपनी नानी जया बच्चन से पूछा कि आपके लिए आज के युग में प्यार में 'रेड फ्लैग' का क्या अर्थ है। इस सवाल के जवाब में जया बच्चन बोलीं, 'मेरे लिए प्यार का अर्थ है अपने साथी को सम्मान देना। आपने कभी देखा है कि मैंने आपके नानू को 'तुम' कह कर पुकारा हो। अगर आपका साथी आपको इज्जत नहीं दे रहा तो मेरे हिसाब से वह 'रेड फ्लैग' है।'
Flop Films: 100 करोड़ की कमाई के बाद भी फ्लॉप रहीं ये फिल्में, लिस्ट में आमिर-प्रभास की मूवीज भी शामिल
विज्ञापन
मां श्वेता ने समझाया प्यार का मतलब
'व्हाट द हेल नव्या' के दूसरे सीजन को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इसी शो के नए एपिसोड में श्वेता बच्चन अपनी बेटी नव्या के 'रेड फ्लैग' वाले सवाल का जवाब देते हुए बोलीं, 'प्यार में किसी भी तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं है। अगर आपके साथ आपका साथी हिंसक हैं, तो मेरे लिए वह 'रेड फ्लैग' है।'
Janhvi Kapoor: जूनियर एनटीआर के बाद राम चरण संग इश्क फरमाएंगी जान्हवी कपूर, 'आरसी 16' का बनीं हिस्सा?
नव्या को एक्टिंग नहीं है पसंद
नव्या अमिताभ बच्चन की नातिन हैं। वे फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन अभिनय में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। वे फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाना चाहती हैं।