फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaya Bachchan showing finger to the vice president Jagdeep Dhankhar in parliament people trolled her

Jaya Bachchan: संसद में जया बच्चन ने उपराष्ट्रपति पर उठाई उंगली, लोग बोले- मर्यादा की सारी हदें पार...

Sun, 12 Feb 2023 09:35 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 12 Feb 2023 09:35 PM IST
सार

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जया बच्चन अक्सर अपने बर्ताव को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। एक बार फिर जया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका एग्रेसिव अवतार देखने को मिला। हालांकि इस बार उनकी हरकत देखकर लोगों ने कहा कि सारी सीमाएं पार हो गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Jaya Bachchan showing finger to the vice president Jagdeep Dhankhar in parliament people trolled her
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अपने गुस्से के लिए काफी मशहूर हैं। कभी पैप्स के साथ उनकी कहासुनी हो जाती है तो कभी फैंस पर भी बरस पड़ती हैं। ठीक इसी तरह एक बार फिर जया बच्चन को गुस्से के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। उनका गुस्सा सदन में देखने को मिला जहां वह सदन में चेयर की उंगली करते हुए कुछ कहती हैं।

विज्ञापन

इस दौरान राज्यसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सीट पर मौजूद थे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर जया बच्चन की गुस्से से लाल और उंगली करते हुए तस्वीर खूब वायरल हो रही है। क्योंकि वह उन्हें और अन्य लोगों को अपनी सीट लेने के लिए कह रहे थे। सदन में समाजवादी पार्टी की सांसद के इस व्यवहार की ट्विटर पर लोग आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaya Bachchan showing finger to the vice president Jagdeep Dhankhar in parliament people trolled her
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के इस छोटे से क्लिप के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने जया बच्चन को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'जया बच्चन फिर से गुस्से में दिख रही हैं और संसद में मर्यादा की रेखा पार कर रही हैं'।
 

विज्ञापन

एक दूसरे यूजर ने क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये जया बच्चन कभी खुश होती हैं? उनके चेहरे पर एक स्थायी गुस्सा हैं, हमेशा सार्वजनिक रूप से लड़ती रहती हैं। अपनी फिल्मों में वो हमेशा एक प्यारी सी मुस्कुराती हुई लड़की के रूप में सामने आती थीं। मुझे आश्चर्य है कि उन्हें क्या चीज इतना कड़वा बना रही है'। तो वहीं जया बच्चन के ऐसे वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाते हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें एक पैपराजी के साथ गलत व्यवहार करते हुए देखा गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed