फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jaya bachchan furious at bjp for parliament winter session adjourned before schedule says never seen bad days in 70 years

Jaya Bachchan: समय से पहले समाप्त हुआ शीत कालीन सत्र तो भाजपा पर भड़कीं जया बच्चन, बोलीं- इतने बुरे दिन तो 70 साल में नहीं आए

Wed, 22 Dec 2021 08:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 22 Dec 2021 08:47 PM IST
सार

जया बच्चन पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। दो दिन पहले ही जया बच्चन ने सरकार के खिलाफ सदन में कड़ी टिप्पणी की थी। अब एक बार फिर से जया बच्चन अपने बयान को लेकर चर्चा में आई हैं।

विज्ञापन
jaya bachchan furious at bjp for parliament winter session adjourned before schedule says never seen bad days in 70 years
सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI

विस्तार

जया बच्चन पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। दो दिन पहले ही जया बच्चन ने सरकार के खिलाफ सदन में कड़ी टिप्पणी की थी। अब एक बार फिर से जया बच्चन अपने बयान को लेकर चर्चा में आई हैं। दरअसल संसद का शीतकालीन सत्र अपने तय किए गए समय से पहले ही खत्म हो गया। लोकसभा और राज्यसभा दोनों 29 नवम्बर को शुरू हुआ था और इसे 23 दिसम्बर तक चलता था। लेकिन बुधवार को ही इस सभा को खत्म कर दिया गया, जिसके बाद से विपक्ष ने सरकार पर एक बार फिर हमला बोला।

विज्ञापन


संसद सत्र के बारे में आत्मकथा में लिखूंगी

समय से पहले ही सत्र का समापन होने पर समाजवादी पार्टी की नेता और अभिनेत्री जया बच्चन ने कहा कि वो इस बारे में अपनी आत्मकथा में जरूर लिखेंगी। एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में जया बच्चन ने कहा, ‘अगर जीवन में मैंने किसी दिन अपनी जीवनी लिखी तो मैं उसमें पिछले चार साल के संसद सत्र के बारे में निश्चित रूप से लिखूंगी। 70 साल के ऊपर हो गए लेकिन इतने बुरे दिन तो इतने सालों में नहीं देखें।

विज्ञापन

jaya bachchan furious at bjp for parliament winter session adjourned before schedule says never seen bad days in 70 years
सपा सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI

इस तरह से नहीं हुआ पार्लियामेंट

जया बच्चन ने मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा, ‘पता नहीं ये किस चीज का महोत्सव मना रहे हैं। लेकिन पार्लियामेंट में कभी भी इस तरह से नहीं हुआ है। जया बच्चन ने संसद में सत्र के दौरान हुईं गड़बड़ियों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ये आप मुझसे नहीं, यहां पर जो लोग काम कर रहे हैं, उनसे भी पूछ लीजिए। जया बच्चन ने कहा जो लोग कई-कई सालों से यहां काम कर रहे हैं उनका भी यही कहना है कि हमने ऐसा नहीं देखा।

jaya bachchan furious at bjp for parliament winter session adjourned before schedule says never seen bad days in 70 years
जया बच्चन का गुस्सा - फोटो : सोशल मीडिया

जया बच्चन ने कहा किसी को भी सस्पेंड कर रहे हैं

जया बच्चन ने बातचीत आगे बढ़ाते हुए सदन चलाने में मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मन में जो आ रहा है वो कर रहे हैं। किसी को भी सस्पेंड कर दे रहे हैं। दरअसल सपा सांसद ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि 12 सांसद एक महीने से सदन से बाहर हैं और अपोजिशन के बिना ही सरकार ने सारे बिल पास कर लिए।

विज्ञापन

jaya bachchan furious at bjp for parliament winter session adjourned before schedule says never seen bad days in 70 years
जया बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर लोगों ने की आलोचना

जया बच्चन (Jaya Bachchan) एक बार फिर संसद में अपने गुस्से को लेकर चर्चा में आईं। राज्यसभा में अपने खिलाफ निजी टिप्पणी से आहत जया ने भाजपा के सांसदों को श्राप दे दिया कि जल्द ही उनके बुरे दिन आने वाले हैं। इस मामले को बेशक दो दिन बीत चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे भुलाने को तैयार नहीं हैं। बुधवार की सुबह से ही ट्विटर पर जया बच्चन टॉप ट्रेंडिंग में बनी रहीं। #JayaBachchan के साथ यूजर्स अपना पक्ष रखा और जया बच्चन के गुस्से को ऐश्वर्या संग हुई ईडी की पूछताछ से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed