फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan Shah Rukh Khan film has Has same Action Choreographer Spiro Razatos as Marvel Captain America Civil War

Jawan: 'कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर' से खास कनेक्शन रखती है 'जवान', जानें किस कड़ी से जुड़ी हैं दोनों फिल्में

Mon, 17 Jul 2023 08:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 17 Jul 2023 08:37 PM IST
सार

वैसे तो दर्शकों के बीच 'जवान' को लेकर पहले से ही गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था, लेकिन प्रीव्यू टीजर देखने के बाद से लोगों का इसके लिए इंतजार कर पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
Jawan Shah Rukh Khan film has Has same Action Choreographer Spiro Razatos as Marvel Captain America Civil War
जवान, कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर - फोटो : social media

विस्तार

'पठान' के साथ देश-विदेश के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अगली एक्शन फिल्म 'जवान' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दर्शकों के सामने फिल्म के छिपे पत्ते खुलते जा रहे हैं। 'जवान' का प्रीव्यू ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लगातार इसके पोस्टर्स भी रिलीज किए जा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको किंग खान की इस फिल्म को लेकर ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिससे इसका सीधा कनेक्शन मार्वल फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' से जुड़ता है। चलिए जानते हैं...

विज्ञापन

Jawan Shah Rukh Khan film has Has same Action Choreographer Spiro Razatos as Marvel Captain America Civil War
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वैसे तो दर्शकों के बीच 'जवान' को लेकर पहले से ही गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था, लेकिन प्रीव्यू टीजर देखने के बाद से लोगों का इसके लिए इंतजार कर पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। इसने प्रशंसकों को 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए उत्सुक और उत्साहित कर दिया है। टीजर जारी करने के साथ ही शाहरुख खान ने फिल्म के एक्शन सीन के बारे में भी खुलकर बात की। 'जवान' को स्टंट मैन, स्टंट डायरेक्टर स्पिरो रजाटोस द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है और आपको बता दें स्पिरो की वह कड़ी हैं जो 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' और 'जवान' को आपस में कनेक्ट करता है। 
Oppenheimer Ticket: फैंस पर चढ़ा 'ओपनहाइमर' का खुमार, मुंबई में टिकट का दाम सुन आ जाएगा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन

Jawan Shah Rukh Khan film has Has same Action Choreographer Spiro Razatos as Marvel Captain America Civil War
जवान पोस्टर - फोटो : ट्विटर

क्या आप जानते हैं कि स्पिरो ने न केवल 'स्टार ट्रेक' सीरीज में स्टंट का निर्देशन किया है, बल्कि मार्वल की 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' में भी काम किया है। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ रखे गए आस्क मी सेशन में, शाहरुख ने खुलासा किया कि वह फिल्म में स्टंट सीन को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित थे। जब एक प्रशंसक ने सुपरस्टार से 'जवान' में उनके पसंदीदा एक्शन सीन के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि स्पिरो द्वारा निर्देशित किया गया ट्रक वाला सीन बहुत अच्छा है। लेकिन यह मेरी अपनी पसंद है, आपको कोई और पसंद आ सकता है।'
OMG 2: अक्षय कुमार ने रोक की अफवाहों पर लगाया विराम, तय तारीख को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ओएमजी 2'

विज्ञापन

Jawan Shah Rukh Khan film has Has same Action Choreographer Spiro Razatos as Marvel Captain America Civil War
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एटली कुमार द्वारा निर्देशित 'जवान' में शाहरुख खान समाज में गलत चीजों को सुधारने के लिए एक सोल्जर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'जवान' में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन फिल्म 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने वाली है। आज ही फिल्म से नयनतारा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें वह बॉस लेडी वाले अवतार में सोल्जर बनीं नजर आ रही हैं।
Project K: टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर चमकी 'प्रोजेक्ट के', खुशी से झूम उठे प्रभास ने साझा किया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed