फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan Sangay Tsheltrim recalls Shah Rukh Khan humble reaction when he first met him read what was actor reacti

Jawan: 'जवान' के सेट पर शाहरुख खान से पहली बार मिले थे सांगे सेल्ट्रिम, बोले- उनके व्यवहार ने मेरे दिल को...

Fri, 08 Sep 2023 01:10 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 08 Sep 2023 01:10 PM IST
सार

एक्टर सांगे त्शेल्ट्रिम सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में, उन्होंने फिल्म में किंग खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।

विज्ञापन
Jawan Sangay Tsheltrim recalls Shah Rukh Khan humble reaction when he first met him read what was actor reacti
शाहरुख खान, सांगे त्शेल्ट्रिम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। ओपनिंग डे पर 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहरुख की इस फिल्म को लेकर हर कोई काफी उत्साहित है। इस बीच एक्टर सांगे सेल्ट्रिम, जो फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में, उन्होंने फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किया।

विज्ञापन

Jawan Sangay Tsheltrim recalls Shah Rukh Khan humble reaction when he first met him read what was actor reacti
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

 'जवान' के सेट पर शाहरुख से पहली बार मिले थे सांगे सेल्ट्रिम
एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान सांगे ने बताया कि शाहरुख से उनकी पहली मुलाकात 'जवान' के सेट पर शूटिंग के दौरान हुई थी। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "जैसे ही उन्होंने मुझे देखा उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया, मुझे गले लगाया और कहा, "संजय, बोर्ड पर आपका स्वागत है। उनके व्यवहार ने सचमुच मेरे दिल को छू लिया।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jawan Sangay Tsheltrim recalls Shah Rukh Khan humble reaction when he first met him read what was actor reacti
जवान पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एजाज खान ने भी की किंग खान की तारीफ
सांगे ने आगे कहा, " मैंने देखा है कि शाहरुख आपको वही सिखाएंगे जो वह जानते हैं और वह दूसरों से वह सीखते हैं जो वह नहीं जानते हैं।" इसके पहले जवान में सहायक अभिनेता का किरदार निभाने वाले एजाज खान ने भी सेट पर किंग खान के अच्छे व्यवहार के बारे में बात की थी। एक मीडिया संस्थान से बातचीत में उन्होंने कहा, "शाहरुख के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि हम उन्हें जितना प्यार देते हैं, वह बदले में हर व्यक्ति को उससे कहीं अधिक प्यार देते हैं।"

Kumar Sanu: 'मुझमें लोगों को मक्खन लगाने की कला नहीं है', नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर छलका कुमार सानू का दर्द

विज्ञापन

Jawan Sangay Tsheltrim recalls Shah Rukh Khan humble reaction when he first met him read what was actor reacti
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रही जवान
बता दें कि शाहरुख खान की 'जवान' को ऑडियंस भरपूर प्यार मिल रहा है। एटली की इस फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर जैसे बेहतरीन कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में अपना जलवा दिखा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Jawan: निर्देशक एटली ने शाहरुख खान को दिया फिल्म 'जवान' की सफलता का श्रेय, बोले- हर कोई उन्हें प्यार करता है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed