फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan Actor Shah Rukh Khan Said he has no work plans on the cards after the release of his film Dunki

Shahrukh Khan: 'डंकी' की रिलीज के बाद क्या करेंगे शाहरुख? फैन के सवाल पर किंग खान ने कर दिया बड़ा खुलासा

Thu, 13 Jul 2023 06:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 13 Jul 2023 06:05 PM IST
सार

हाल ही में जवान का प्रीव्यू ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में किंग खान एक बार फिर पठान की तरह ही जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Jawan Actor Shah Rukh Khan Said he has no work plans on the cards after the release of his film Dunki
राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान - फोटो : social media

विस्तार

सुहाना खान जल्द ही 'द आर्चीज' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। इस फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद से ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही दूसरी फिल्म साइन कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह अपनी दूसरी फिल्म में अपने पिता शाहरुख खान के साथ अभिनय करेंगी। रिपोर्ट्स में शाहरुख के 'पठान' निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म के लिए फिर से जुड़ने की बात कही गई थी। साथ ही यह भी बताया गया था कि वह अपनी बेटी के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

शाहरुख ने जवाब ने किया सभी को हैरान

यही नहीं फिल्म को लेकर यह भी बताया जा रहा था कि प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है और किंग खान इसे जल्द ही फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं। हालांकि, जब एक फैन ने शाहरुख से उनकी आने वाली फिल्म 'जवान' और 'डंकी' की रिलीज के बाद की योजनाओं के बारे में पूछा तो बादशाह के जवाब ने सभी को हैरान कर दिया। अभिनेता ने खुलासा किया कि फिलहाल उनकी कोई कार्य योजना नहीं है और अपनी फिल्म 'डंकी' की रिलीज के बाद वह कुछ समय की छुट्टी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डंकी के बाद यह काम करेंगे किंग खान

शाहरुख ने फैन का जवाब देते हुए लिखा, "डंकी के बाद तो डंकी की फीलिंग का मजा लूंगा ना। बहुत सारा काम और कोई खेल न होना हम सभी को सुस्त बना देता है।" बता दें कि हाल ही में जवान का प्रीव्यू ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में किंग खान एक बार फिर पठान की तरह ही जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन एटली ने किया है। इसमें नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे साउथ सितारे भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed