फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   janhvi kapoor visits tirumala balaji temple in tirupati andhra pradesh with khushi kapoor

Janhvi Kapoor: तिरुमाला बालाजी का आशीर्वाद लेने पहुंचीं जान्हवी कपूर, बहन खुशी संग हाथ जोड़कर की प्रार्थना

Mon, 03 Apr 2023 11:21 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 03 Apr 2023 11:21 AM IST
सार

जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ आंध्रप्रदेश के तिरुपति पहुंचीं और वहां उन्होंने तिरुमाला बालाजी मंदिर में पूजा की।

विज्ञापन
janhvi kapoor visits tirumala balaji temple in tirupati andhra pradesh with khushi kapoor
जान्हवी कपूर - फोटो : Social Media

विस्तार

जान्हवी कपूर हिंदी सिनेमा की उभरती हुई कलाकार हैं। आखिरी बार वह फिल्म मिली में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल लूट लिया था। अब अभिनेत्री जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म एनटीआर 30 में नजर आने वाली हैं। यह जान्हवी की साउथ डेब्यू फिल्म होगी। हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली यह अभिनेत्री अब साउथ में अपने अभिनय का परचम लहराएंगी। आज यानि 3 अप्रैल को जान्हवी अपनी बहन खुशी के साथ तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं थीं।

विज्ञापन


खुशी संग किए दर्शन
जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ आंध्रप्रदेश के तिरुपति पहुंचीं और वहां उन्होंने तिरुमाला बालाजी मंदिर में पूजा की। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं जान्हवी और खुशी ने भगवान के आगे सिर झुकाया और प्रार्थना की। इस दौरान जान्हवी और खुशी के साथ उनके करीबी लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Shabana Azmi: 'ओह...वह बहुत कठिन समय था', जावेद अख्तर से शादी के मुश्किल दौर को याद कर छलका शबाना आजमी का दर्द

वर्कफ्रंट
बता दें कि जान्हवी कपूर की फिल्म एनटीआर 30 की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन कोरातला शिवा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी जूनियर एनटीआर ने दी थी। सोशल  मीडिया पर वीडियो साझा कर अभिनेता ने लिखा था, 'आ रहा हूं मैं'। बता दें कि जाहन्वी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म धड़क के जरिए की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट ईशान खट्टर नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा अभिनेत्री एनटीआर 30 के अलावा बवाल, बड़े मियां छोटे मियां, मिस्टर एंड मिसेज माही और तख्त जैसे प्रोजेक्ट में भी दिखाई देने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed