{"_id":"6ae1d533657428e01407816b","slug":"janhvi-kapoor-reveals-in-koffee-with-karan-shikhar-pahariya-left-his-studies-to-support-her-after-sridevis-dea-2026-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद करण 9: क्या जान्हवी के समर्थन के लिए शिखर ने छोड़ी पढ़ाई? बताया श्रीदेवी के निधन के समय कैसी थी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉफी विद करण 9: क्या जान्हवी के समर्थन के लिए शिखर ने छोड़ी पढ़ाई? बताया श्रीदेवी के निधन के समय कैसी थी हालत
Wed, 28 Oct 2026 04:29 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 28 Oct 2026 04:29 PM IST
सार
- Koffee With Karan 9: जान्हवी कपूर जल्द ही करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में नजर आने वाली हैं।
- यहां वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातचीत करने वाली हैं।
- वह शिखर पहाड़िया और अपनी मां के बारे में एक अहम बात बताने वाली हैं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण 9' चर्चा में है। इसमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। इसमें वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करने वाली हैं। अपकमिंग एपिसोड में जान्हवी कपूर बताने वाली हैं कि उनके जीवन के सबसे मुश्किल दौर में शिखर पहाड़िया ने उन्हें कैसे सपोर्ट किया। 2018 में अपनी मां श्रीदेवी के निधन के बाद के समय को याद करते हुए, जान्हवी ने बताया कि शिखर ने उनके साथ रहने के लिए लंदन में अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।
Trending Videos
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
कैसे हुआ था श्रीदेवी का निधन?
फरवरी 2018 में दुबई में एक बाथटब में गलती से डूबने के कारण श्रीदेवी का निधन हो गया था। उनके अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में गम की लहर दौड़ गई थी। उनकी बेटियों, जान्हवी और खुशी कपूर को एक बहुत बड़ा निजी नुकसान झेलना पड़ा। 'कॉफी विद करण' के अपकमिंग एपिसोड में इस बात का खुलासा होने वाला है कि उस मुश्किल समय में शिखर ने कैसे आगे आकर जान्हवी को सपोर्ट किया। जान्हवी ने बताया कि उस समय वे आधिकारिक तौर पर डेटिंग नहीं कर रहे थे।

जान्हवी कपूर-खुशी-शिखर पहाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
शिखर ने छोड़ी थी पढ़ाई
टाइम्स ऑफि इंडिया के अनुसार जान्हवी ने बताया, 'मुझे लगता है कि वह (शिखर पहाड़िया) लंदन में पढ़ाई कर रहे थे और उन्होंने लगभग आधा सेमेस्टर छोड़ दिया था। वह मुंबई आ गए और तब अपने पिता के साथ रहते थे। मुझे बहुत बाद में पता चला कि वह एक महीने के लिए जुहू में अपने दोस्त के घर चले गए थे। ऐसा नहीं था कि मैं उन्हें रोज देखती थी, मगर बाद में मुझे पता चला कि उनका सोचना था कि अगर मुझे उनकी जरूरत पड़ी, तो वह बस मेरे आस-पास रहना चाहते थे।'

श्रीदेवी
- फोटो : एक्स
मां के निधन के बारे में कैसे पता चला?
2024 में जान्हवी कपूर ने शो में कहा था 'जब मुझे कॉल आया, तो मैं अपने कमरे में थी। मुझे खुशी के कमरे से रोने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। मुझे याद है कि मैं रोते-बिलखते हुए उसके कमरे में गई। लेकिन मुझे जो याद है, वह यह है कि जैसे ही उसने मुझे देखा, उसने रोना बंद कर दिया। उसने बस रोना रोक दिया। वह मेरे पास आकर बैठ गई और मुझे संभालने लगी। तब से मैंने उसे इस बात पर कभी रोते हुए नहीं देखा है।'
2024 में जान्हवी कपूर ने शो में कहा था 'जब मुझे कॉल आया, तो मैं अपने कमरे में थी। मुझे खुशी के कमरे से रोने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। मुझे याद है कि मैं रोते-बिलखते हुए उसके कमरे में गई। लेकिन मुझे जो याद है, वह यह है कि जैसे ही उसने मुझे देखा, उसने रोना बंद कर दिया। उसने बस रोना रोक दिया। वह मेरे पास आकर बैठ गई और मुझे संभालने लगी। तब से मैंने उसे इस बात पर कभी रोते हुए नहीं देखा है।'
विज्ञापन
जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी-शिखर के रिश्ते में होने की अफवाहें
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया कई वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन डेटिंग अफवाहों को खुलकर स्वीकार या खारिज नहीं किया है। मगर जान्हवी ने कई इंटरव्यू में शिखर के बारे में बात की है।
जान्हवी कपूर का काम

- काम के मोर्चे पर, जान्हवी कपूर को आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण के साथ देखा गया था।
- वह जल्द ही 'लग जा गले' में टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य के साथ नजर आएंगी।
- यह फिल्म 14 मई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।