Janhvi Kapoor: तमिल फिल्म से साउथ में कदम रखेंगी जान्हवी! पिता बोनी कपूर ने बताई वायरल खबरों की सच्चाई
जान्हवी कपूर के तमिल फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने की खबरों पर बोनी कपूर ने रिएक्ट किया है।
विस्तार
पिछले कुछ समय से जान्हवी कपूर के साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने की खबरें आ रही हैं। जान्हवी कपूर पिछले पांच साल से बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि एक्ट्रेस तमिल फिल्म से साउथ में डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि, उनके तमिल फिल्मों में डेब्यू करने की ये सारी खबरें निराधार हैं। दरअसल, हाल ही में जान्हवी के पिता और निर्माता बोनी कपूर ने अभिनेत्री के साउथ डेब्यू की अफवाहों को खारिज कर दिया। निर्माता ने खुलासा किया कि उनकी बेटी ने अभी तक कोई भी तमिल फिल्म साइन नहीं की है।
जान्हवी कपूर करेंगी तमिल में डेब्यू?
बोनी कपूर ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर के साउथ डेब्यू की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय मीडिया मित्रों, यह आपको बताना चाहता हूं कि जान्हवी कपूर ने इस समय कोई भी तमिल फिल्म साइन नहीं की है। आपसे अनुरोध है कि झूठी अफवाहें न फैलाएं।'
Dear Media Friends,
— Boney Kapoor (@BoneyKapoor) February 3, 2023
This is to bring to your notice that Janhvi Kapoor has not committed to any Tamil Films at the moment, requesting not to spread false rumors.
जान्हवी ने जताई थी साउथ फिल्मों में काम करने की इच्छा
आपको बता दें, कुछ समय पहले जान्हवी ने एक इवेंट में साउथ फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी। अभिनेत्री ने कहा था, 'मेरे पास अभी फिल्म बवाल है, जो बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही मिस्टर एंड मिसेज माही भी है और मैं उम्मीद कर रही हूं कि मैं जल्द ही एक दक्षिण फिल्म भी करूंगी।' इसके बाद से ही जान्हवी के साउथ फिल्मों में डेब्यू के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अब बोनी कपूर के बयान के बाद साफ हो गया है कि सभी खबरें निराधार हैं।
Neena Gupta Affair: इस क्रिकेटर को पहली नजर में दिल दे बैठी थीं नीना, प्यार में पार कर दी थी हर हद