फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Israeli TV show Magpie Hindi adaptation Kan Khajura cast revealed Mohit Raina Sarah Jane Dias Roshan Mathew

Kan Khajura: 'मैगपाई' के हिंदी वर्जन 'कन खजूरा' की स्टारकास्ट का खुलासा, मोहित रैना सहित ये सितारे आएंगे नजर

Wed, 17 Jan 2024 04:15 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 17 Jan 2024 04:15 PM IST
सार


'मैगपाई' के हिंदी वर्जन को काफी व्यापक पैमाने पर बनाया जाएगा। सोनी लिव की सीरीज 'कन खजूरा' की स्टार कास्ट को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Israeli TV show Magpie Hindi adaptation Kan Khajura cast revealed Mohit Raina Sarah Jane Dias Roshan Mathew
कन खजूरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सोनी लिव पूरी दुनिया में मशहूर इजरायली क्राइम ड्रामा 'मैगपाई' का हिंदी रूपांतर लेकर आ रहा है। 'मैगपाई' सीरीज के हिंदी रूपांतरण का नाम 'कनखजूरा' रखा गया है। आज सोनी लिव की टीम की तरफ से 'कनखजूरा' सीरीज की स्टार कास्ट का खुलासा किया गया है। इस सीरीज में अभिनेता मोहित रैना से लेकर सारा जेन डियास तक शामिल हैं। 
विज्ञापन


'कन खजूरा' में ये सितारे आएंगे नजर 
'मैगपाई' के हिंदी वर्जन को हिंदुस्तान में काफी व्यापक पैमाने पर बनाया जाएगा। सोनी लिव की सीरीज 'कन खजूरा' की स्टार कास्ट को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस सीरीज में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मोहित रैना के साथ सारा जेन डियास, रोशन मैथ्यू, महेश शेट्टी, निनाद कामत और हीबा शाह जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। 
विज्ञापन

बेटी राशा के साथ सोमनाथ दर्शन करने पहुंचीं रवीना टंडन
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित रैना हैं काफी उत्साहित 
दुनियाभर में सनसनी मचाने के बाद इजरायली क्राइम ड्रामा 'मैगपाई' को अब हिंदी में बनाया जा रहा है। मोहित रैना इस सीरीज में बेहद अहम किरदार निभा रहे हैं। मोहित ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं बहुत ज्यादा खुश हूं कि मुझे इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला है। इस सीरीज में मेरे किरदार के कई रंग और मूड है। वैसे भी मुझे सस्पेंश थ्रिलर शो करना काफी पसंद है। मैं शो के निर्देशक चन्दन जी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे अपने इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल किया है।'
Manoj Bajpayee: बुद्ध के अंतिम दिनों के रहस्य अब होंगे उजागर, नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी की हैट्रिक

निर्देशन की कमान संभालेंगे चंदन अरोड़ा
'मैगपाई' के हिंदी वर्जन को चंदन अरोड़ा निर्देशित करने वाले हैं। 'कन खजूरा' का निर्माण अजय राय के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले होगा। मूल रूप से 'मैगपाई' को एडम बिजांस्की, ओमरी शेन्हार और डाना ईडन ने बनाया था। एडम बिजांस्की और ओमरी शेन्हार ने इस रोमांचक शो को लिखा था।
'भूल भुलैया 3' में आ रही है मंजुलिका! कार्तिक के साथ जमेगी विद्या बालन की जोड़ी?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed