फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishaan Khatter Drops Chocolate Shake On Pants See Oops Moment Lunch Date With rumoured GF Chandni Bainz

रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी के साथ लंच डेट पर दिखे ईशान खट्टर, Oops मूमेंट का शिकार हुए एक्टर, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 19 Apr 2026 11:50 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 19 Apr 2026 11:50 PM IST
सार

Ishaan Khatter Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज के साथ दिखाई दिए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानिए क्या रही वजह?

विज्ञापन
Ishaan Khatter Drops Chocolate Shake On Pants See Oops Moment Lunch Date With rumoured GF Chandni Bainz
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईशान खट्टर मुंबई वापस आ गए हैं। आते ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में अभिनेता अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज के साथ नजर आए। लेकिन क्या आपको पता है इस लंच डेट ईशान के साथ  एक अजीब घटना घट गई।

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड संग लंच डेट पर दिखे ईशान खट्टर?
हाल ही में ईशान खट्टर और चांदनी मुंबई में लंच डेट पर एक साथ नजर आए। लंच के बाद जब दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे, तभी ईशान के हाथ से चॉकलेट शेक का कप गिर गया। कप सीढ़ियों पर गिरा और सारी चॉकलेट शेक उनकी सफेद पैंट और फर्श पर फैल गई। इस अचानक हुई घटना को देखकर चांदनी हैरान रह गईं और जोर-जोर से हंसने लगीं। ईशान भी शर्मिंदा हो गए और अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Chhaya Chitra (@bollywoodchhayachitra)


विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो
पैपराजी ने यह पूरा पल कैमरे में कैद कर लिया। जब पैपराजी ने ईशान का नाम पुकारा, तो उन्होंने मजाक में कहा, 'कोई बात नहीं यार, ये तो होता ही रहता है। कुछ नहीं दोस्तों।' इसके बाद ईशान अपनी पैंट साफ करने के लिए रेस्टोरेंट के अंदर चले गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस सीरीज में नजर आएंगे ईशान
ईशान खट्टर ने ‘धड़क’ और ‘होमबाउंड’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुए। पहले उनकी जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे के साथ भी अफवाहें रही हैं। अब वे चांदनी बेंज को डेट कर रहे हैं और दोनों अपने रिश्ते को खुलकर मानते हैं। फिलहाल, ईशान अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और जल्द ही नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द रॉयल्स’ के सीजन 2 में नजर आएंगे।


यह भी पढ़ें: 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड पर टिकी 'धुरंधर 2' की निगाहें, जानें रणवीर सिंह की फिल्म का 32वें दिन का कलेक्शन..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed