फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Isabelle shares unseen pics from Vicky-Katrina's wedding Sharvari is all hearts

सोशल मीडिया: कटरीना की बहन ने शेयर कीं हल्दी सेरिमनी की अनदेखी तस्वीरें, लिखा- यादें

Wed, 29 Dec 2021 07:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 29 Dec 2021 07:59 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की साली और कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ ने हल्दी समारोह की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने विक्की और कटरीना कैफ की हल्दी समारोह की दो तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Isabelle shares unseen pics from Vicky-Katrina's wedding Sharvari is all hearts
कटरीना कैफ और विक्की - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की साली और कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ ने हल्दी समारोह की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने विक्की और कटरीना कैफ की हल्दी समारोह की दो तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इसाबेल कैफ ने इसके कैप्शन में लिखा है- यादें।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को शाही अंदाज में शादी की थी। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। विक्की कौशल और कटरीना ने राजस्थान स्थित सवाई माधोपुर में सिक्स सेसेंज फोर्ट में सात फेरे लिए थे। यह बेहद निजी समारोह था, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों ही हनीमून के लिए गये थे।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Isabelle Kaif (@isakaif)

विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से लौटने के बाद विक्की कौशल ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जबकि, कटरीना कैफ भी जल्द ही काम पर वापस लौटेंगी और फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इससे पहले इसाबेल ने विक्की कौशल का  परिवार में स्वागत करते हुए एक पोस्ट लिखा था। जिसमें उन्होंने लिखा था, कल मुझे एक भाई मिला। हमारी क्रेजी फैमिली में स्वागत है। हम खुशकिस्मत हैं कि आप मिले। आपको ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें। अब उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की है उनको अब तक 79 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इन तस्वीरों में इसाबैल बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके साथ तस्वीरों में अन्य लोग भी येलो ड्रेस में मौजूद हैं और कैमरे की तरफ मुस्कराकर फोटो खिंचवा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed