फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is all not well between Sidharth Malhotra and Alia Bhatt

सिद्धार्थ की 'गलत आदत' से तंग आ आलिया ने छोड़ा उनका साथ

Thu, 19 May 2016 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
Is all not well between Sidharth Malhotra and Alia Bhatt

लड़की ब्यूटीफुल यानी आलिया भट्ट ने अपनी पिछली फिल्म के को-स्टार और बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा को टा-टा कह दिया है। अपनी हर हीरोइन के जरूरत से ज्यादा नजदीक जाने की सिद्धार्थ की आदत आलिया को पसंद नहीं आई। सिद्धार्थ भी बदलने को तैयार नहीं दिख रहे।

विज्ञापन


बॉलीवुड में एक और स्टार ब्रेक-अप की खबरें हवा में हैं। यह कहानी है सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की। हाल की कुछ घटनाओं के आधार पर कहा जा रहा है कि दोनों ने भविष्य में अलग-अलग राहों पर चलने का फैसला कर लिया है। आलिया सोमवार की रात को अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए सिंगापुर चली गईं और सिद्धार्थ इन दिनों जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि शुरुआत में जो बात प्रेमी जोड़ों के बीच होने वाले छोटे-मोटे झगड़ों जैसी लग रही थी, अंततः उसने बड़ा रूप ले लिया। माना जा रहा था कि दोनों सितारे चूंकि अपने करिअर में व्यस्त हैं इसलिए एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे। परंतु धीरे-धीरे सामने आया कि पार्टियों में भी वे एक-दूसरे की उपेक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चाओं को सच मानें तो सिद्धार्थ का अपनी हीरोइनों के जरूरत से ज्यादा नजदीक होना आलिया को अखर रहा है। सिद्धार्थ की फिल्मों के सैट से मिलने वाली खबरों ने आलिया को परेशान किया और वह ज्यादा दिनों तक उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकी।

सिद्धार्थ का हीरोइनों के करीब जाना आलिया को नापसंद

Is all not well between Sidharth Malhotra and Alia Bhatt

सिद्धार्थ करिअर की शुरुआत से ही अपनी हीरोइनों के करीब दिखे हैं। उनकी पहचान ‘लेडीज मैन’ के रूप में बन गई है। हाल में दिल्ली में उन्हें अनजान लड़की के साथ देखा गया। इससे पहले फिल्म बार बार देखो के सैट पर कैटरीना कैफ से सिद्धार्थ की नजदीकियों की चर्चा सुर्खियों में थी। जानकारों का कहना है कि सिद्धार्थ की इस आदत पर ध्यान न देने वाली वाली आलिया को गुस्सा तब आया जब इस हीरो ने कहा कि वह फिर से अपनी एक विलेन की हीरोइन श्रद्धा कपूर के साथ काम करना चाहता है।

सूत्रों के मुताबिक पूरे प्रकरण में सिद्धार्थ यह समझने को तैयार नहीं कि उनकी हरकतें आलिया को परेशान करती हैं। वह हीरोइनों के साथ काम करते हुए उनसे ज्यादा ही घुल-मिल जाते हैं। फिर ऐसा भी दिखा है कि सिद्धार्थ आलिया की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल देते हैं। पिछले दिनों उन्होंने आलिया से एक पार्टी में उस वक्त झगड़ा कर लिया था, जब यह हीरोइन अपने पूर्व बॉयफ्रेंड से हंस कर बातें कर रही थी। यह बात सिद्धार्थ को नागवार गुजरी। इसी तरह ट्विटर पर भी जब आलिया की बिकनी वाली तस्वीरों पर टिप्पणियां हुईं तो सिद्धार्थ बचाव करने कूद पड़े। यह बात भी आलिया को नहीं जमी।

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करिअर शुरू करने वाली यह जोड़ी पिछले साल कपूर एंड संस में काम करते हुए करीब आई थी। दोनों ने 2016 का स्वागत मिल कर न्यूयॉर्क में साथ छुट्टियां मनाते हुए किया था। दोनों खुल कर अपने संबंधों को कभी नहीं स्वीकारा मगर कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उनके दिल में आलिया के लिए प्यार है जबकि आलिया कहती रहीं कि वह सिद्धार्थ को परिवार के सदस्य जैसा मानती हैं। सिद्धार्थ का परिवार चूंकि दिल्ली में रहता है इसलिए उन्हें अकेलेपन से बचाने के लिए कंपनी देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed