फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Instagram influencer Shraddha Jain shared her experience of meeting PM Narendra Modi says he said Aiyyo

Aiyyo Shraddha: कौन हैं श्रद्धा जैन? इन्हें देखकर पीएम मोदी भी बोल पड़े 'अय्यो'!

Mon, 13 Feb 2023 04:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Feb 2023 04:06 PM IST
सार

बता दें कि श्रद्धा जैन सोशल मीडिया स्टार हैं। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर अकाउंट तक श्रद्धा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन
Instagram influencer Shraddha Jain shared her experience of meeting PM Narendra Modi says he said Aiyyo
शद्धा जैन-पीेएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में नरेंद्र मोदी अपने कर्नाटक दौरे के दौरान फिल्म जगत की तमाम हस्तियों से मिले। इस दौरान सोशल मीडिया स्टार श्रद्धा जैन से भी पीएम की मुलाकात हुई। श्रद्धा जैन को देखते ही नरेंद्र मोदी ने कहा, 'अय्यो!' यह बात हम नहीं, बल्कि खुद श्रद्धा जैन कह रही हैं। श्रद्धा जैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि पीएम ने मिलने के साथ ही उनसे कहा 'अय्यो'। आखिर इस अय्यो के पीछे की कहानी क्या है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

Vinod Mehra: राजेश खन्ना वाले कंपटीशन में लगा दो नंबर का ये ठप्पा, जीवन भर इस नंबर से नहीं उभर पाए विनोद मेहरा
विज्ञापन


बता दें कि श्रद्धा जैन सोशल मीडिया स्टार हैं। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर अकाउंट तक श्रद्धा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आए दिन उनके वीडियो वायरल होते हैं। श्रद्धा की ख्याति यहां तक पहुंच चुकी है कि पीएम मोदी भी उन्हें देखकर तुरंत पहचान गए। इस बात से श्रद्धा काफी हैरान हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद श्रद्धा ने एएनआई से बात की और अपना अनुभव साझा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi-Adil: राखी सावंत के आरोपों पर पति आदिल के वकील ने दिया बयान, बोले- सब पहले से प्लान था


श्रद्धा ने कहा, 'देश के पीएम से मुलाकात! इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वह मुझसे मिले। हमने हाथ मिलाया। जैसे ही पीएम मिले, उन्होंने तुरंत कहा, 'अय्यो।' दरअसल, अय्यो मेरा सोशल मीडिया अकाउंट है। सोशल मीडिया पर मेना नाम 'अय्यो श्रद्धा' है। फैक्ट यह है कि पीएम को यह याद रहा। उन्होंने मुझे पहचान लिया। यह देखकर मैं दंग रह गई।' श्रद्धा ने आगे कहा, 'उनके साथ मिलना सुखद अनुभव रहा। उन्होंने देश की विविधत और साउथ सिनेमा पर काफी दिलचस्प बातचीत की।'

बता दें कि सोशल मीडिया पर श्रद्धा जैन के वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल होते हैं। हाल ही में श्रद्धा का एचआर इंटरव्यू वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी यह वीडियो शेयर किया था। श्रद्धा अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपने वीडियो साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.9 लाख फॉलोअर्स हैं। ट्विटर पर उनके 72 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर भी उनका चैनल काफी हिट है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha (@aiyyoshraddha)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed